पंचायत विकास दिवस पर सारण की पंचायतों में लगी ग्रामसभा, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

Saran News : सारण तरैया पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को तरैया प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई.

Saran News : (मनोज कुमार) सारण तरैया पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को तरैया प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही महिला सशक्तिकरण, पंचायतों में उनकी भागीदारी बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष चर्चा हुई। ग्रामसभा में मौजूद लोगों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ भी सुनी.

महिला सशक्तिकरण पर रहा विशेष फोकस

ग्रामसभा में महिलाओं की पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग और सहभागिता बढ़ाने की अपील की गई.

सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को बिहार सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और पंचायत स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की.

इन पंचायतों में हुई ग्रामसभा

प्रखंड के माधोपुर पंचायत में मुखिया सुशील सिंह की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित हुई। इसके अलावा डुमरी में कमल देवी, डेवढ़ी में प्रियंका सिंह, पोखरेड़ा में रीता यादव, चैनपुर में जयश्री देवी, तरैया में सुशीला देवी, पचभिण्डा में प्रेमा देवी, भागवतपुर में मुकेश कुमार यादव, चंचलिया में नंदकिशोर साह, भटगाई में ओम प्रकाश कुमार, पचौड़र में बिनोद सिंह, नारायणपुर में अमित सिंह तथा सरेया रत्नाकर में तारकेश्वर सिंह की अध्यक्षता में भी ग्रामसभा आयोजित की गई.

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

प्रखंड विकास पदाधिकारी विभु विवेक और प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह ‘विक्कू’ ने विभिन्न पंचायतों में आयोजित ग्रामसभाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया.

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि ई. दिलीप सिंह, बीर बहादुर राय, अनिल यादव, हरेन्द्र सहनी समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read : सीवान में 24 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं, स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता तुरंत कर लें यह काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >