तरैया में किसान प्रशिक्षण शिविर, कृषि विभाग की पहल, किसानों को योजनाओं और सब्सिडी की दी जानकारी

Saran News : सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील, किसानों को किया गया जागरूक. तरैया में किसान प्रशिक्षण शिविर, किसानों को सिखाए गए उन्नत खेती के गुर.

तरैया (सारण) से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Saran News : सारण जिला के तरैया प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित ई किसान भवन में रविवार को किसान कर्मशाला सह एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को उन्नत खेती का गुर सिखाये गये. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार राठौर व आत्मा अध्यक्ष श्याम बहादुर राय समेत अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ववलित कर किया. बीएओ ने प्रशिक्षण में उपस्थित किसानों से सरकार द्वारा उन्नत किस्म की खेती के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया तथा सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी की लाभ किसानों के लेने की अपील की गयी. वहीं किसानों को मोटेशन व जमाबंदी पर विशेष चर्चा करते हुए बताया गया कि शतप्रतिशत किसानों का फार्मर आईडी बनवाने पर बल दिया गया.

उन्नत धान बीज का वितरण, किसानों को आधुनिक खेती के लिए किया गया प्रेरित

बीएओ ने खरीफ कर्मशाला को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को अपने खेतों की मिट्टी जांच व बचाव करने पर बल दिया तथा मोटा अनाज की खेती करने र विशेष बल दिया. शिविर में किसानों के बीच उन्नत किस्म के धान के बीच का वितरण किया गया. शाबोर शक्ति नामक उन्नत धान के 12 किलो बीज के पैकेट 504 रूपये में किसानों को दिये गये. कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड कृषि तकनीकी प्रबंधक अर्चना कुमारी, आत्मा अध्यक्ष श्याम बहादुर राय राय, किसान सलाहकार मनोरंजन पाठक, बिजेन्द्र कुमार, म.महमूद आलम, शंभु राय, संतोष कुमार रंजन,मो. शैयद हुसैन,किसान भिखारी राय,बीर बहादुर महतो, बिक्रमजीत सिंह, अमित कुमार साह, प्रमोद राय, महेश सिंह, पिंटू राय, अनिल सिंह समेत दर्जनों किसान उपस्थित थे.

Also Read : फुलवरिया में अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन विभाग ने जेसीबी पकड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >