Saran News (कुलदीप महासेठ) : बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा परिसर में सौर्य मेला का आयोजन किया गया. मेले का विधिवत उद्घाटन स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी, अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू, सोनपुर विधायक विनय सिंह, जिलाधिकारी सारण वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण विनित कुमार सारण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना और कृषि फीडर सोलराइजेशन से बिहार के गांव अब बिजली में आत्मनिर्भर बनेंगे.
रूफटॉप सोलर योजना का लाभ लेने की डीएम ने की अपील
उन्होंने कहा, सौर्य मेला सिर्फ प्रदर्शनी नहीं, बल्कि गांव-गांव तक तकनीक और जागरूकता पहुंचाने का माध्यम है. भारत सरकार की यह योजना लोगों को सौर्य ऊर्जा व मुफ्त बिजली पहुंचाने के लिए बड़ी है. इसके माध्यम से सारण संसदीय क्षेत्र बिजली को लेकर पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर हो जाएगी. विधायक कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि सौर ऊर्जा से बिजली बिल का बोझ कम होगा और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने लोगों से रूफटॉप सोलर योजना का लाभ लेने की अपील की.
बड़ा पोखरा परिसर में लगे सौर्य मेले में उमड़ी लोगों की भीड़
मेले में सौर पैनल, सोलर पंप, घरेलू सोलर उपकरणों के स्टॉल लगाए गए थे. जहां प्रकाश सोलर, पलक इंटरप्राइजेज, बेसन सोलर, एम एन एनर्जी, ध्रु इंटरप्राइजेज, सूर्य शक्ति इंटरप्राइजेज सहित दर्जनों वेंडरों ने अपनी अपनी स्टॉल लगाए थे वहीं विभिन्न बैंको के प्रतिनिधि बैंक से इसके लिए लोन उपलब कराने की जानकारी लोगो को दे रहे थे. इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान, युवा और आम लोग जानकारी लेने पहुंचे. कार्यक्रम में अधिकारियों ने योजनाओं को लेकर होने वाले लाभ तथा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी.इस मौके पर मुख्य रूप से छपरा विधायक छोटी कुमारी, राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह, भाजपा नेता धर्मेन्द्र साह,राकेश कुमार सिंह, एसी, सारण रितेश कुमार , कार्यपालक अभियंता पूर्वी पंकज कुमार, कार्यपालक अभियंता पश्चिमी राजू कुमार, एसडीओ विद्युत सोनपुर शंभु कुमार सहित कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. मंच का संचालन संजय भारद्वाज ने किया.
Also Read : Saran News : आपाची और स्कूटी की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत
