saran news : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

saran news : सारण जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आ रहे हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, ओपीडी में कौन से डॉक्टर किस विभाग में तैनात रहेंगे, शहर में आज कौन से कार्यक्रम होंगे, यह सब जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिल जायेगी.

saran news : शहर और आसपास के इलाकों में आज होने वाली प्रमुख प्रशासनिक व राजनीतिक हलचल, स्वास्थ्य सेवाएं और धार्मिक दर्शन का समय निम्नलिखित है.

आज के प्रमुख नगर कार्यक्रम

राजनीतिक हलचल: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आज भाजपा कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी है, जिसमें आगामी सांगठनिक कार्यों की समीक्षा होगी.

प्रशासनिक मुस्तैदी : जिले में चल रहे विभिन्न विकासात्मक और बुनियादी ढांचागत निर्माण कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी आज औचक निरीक्षण करेंगे.

नगर निगम : छपरा नगर निगम के सफाईकर्मियों की मांगों और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर आज एक आवश्यक बैठक बुलायी गयी है.

सदर अस्पताल : आज का ओपीडी शेड्यूल

यदि आप या आपके परिवार में कोई बीमार है, तो आज सदर अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग में इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

सर्जरी विभाग : डॉ अमन कुमार

आर्थोपेडिक्स (हड्डी रोग) : डॉ सुरेंद्र महतो

चाइल्ड (बाल रोग विशेषज्ञ) : डॉ संदीप कुमार

इएनटी (कान, नाक और गला) : डॉ संजीव गुप्ता

महत्वपूर्ण नोट: ओपीडी में डॉक्टरों से परामर्श के लिए रजिस्ट्रेशन सुबह आठ बजे से ही शुरू हो जायेगा. समय पर पहुंचकर अपनी पर्ची अवश्य कटा लें.

बिजली संकट के लिए ‘हेल्पलाइन नंबर’

शहर में इस भीषण गर्मी के बीच यदि आपके इलाके में बिजली की समस्या, ट्रिपिंग या फॉल्ट होता है, तो बिजली विभाग द्वारा जारी बिजली सहायता नंबर: 9264456408 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

सारण के प्रसिद्ध मंदिरों में ‘दर्शन और आरती’ का समय

यदि आप आज सारण जिले के विभिन्न ऐतिहासिक और प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे हैं, तो पट खुलने और आरती का समय नोट कर लें.

1. बाबा हरिहरनाथ मंदिर (सोनपुर)

पट खुलने का समय:प्रातः चार बजे से रात्रि 08:30 बजे तक

मंगला आरती:प्रातः पांच बजे

2. मां अंबिका भवानी मंदिर (दिघवारा)

पट खुलने का समय:प्रातः चार बजे से रात्रि 08:30 बजे तक

सुबह की आरती:प्रातः 05:00 बजे।

3. द्वारकाधीश मंदिर (नैनी, सारण)

पट खुलने का समय:प्रातः 06 :30 बजे से रात्रि नौ बजे तक

सुबह की आरती:प्रातः सात बजे

4. मारुति मानस मंदिर (छपरा)

पट खुलने का समय : प्रातः छह बजे से रात्रि नौ बजे तक

सुबह की आरती : प्रातः छह बजे

5. प्रसिद्ध बाबा धर्मनाथ मंदिर (छपरा)

पट खुलने का समय:प्रातः 04:30 बजे से रात नौ बजे तक

सुबह की आरती:प्रातः 05:30 बजे।

6. शिव शक्ति मंदिर (प्रभुनाथ नगर, छपरा)

पट खुलने का समय:प्रातः छह बजे से रात्रि आठ बजे तक

सुबह की आरती:प्रातः 06:45 बजे।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >