saran news : छपरा जंक्शन पर उमड़े प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालु, पुलिस अलर्ट

saran news : पिछले डेढ़ महीने से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ अब नियंत्रित हो रही है. हालांकि महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान को लेकर मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रही.

छपरा. पिछले डेढ़ महीने से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ अब नियंत्रित हो रही है. हालांकि महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान को लेकर मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रही. मेला समाप्त होने के ठीक पहले रेल प्रशासन ने स्पेशल ट्रेन समेत वैकल्पिक ट्रेन का परिचालन कर थोड़ी राहत जरूर दी है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के अंदेशा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा मंगलवार को एक वैकल्पिक ट्रेन चलाये जाने से श्रद्धालुओं को भी काफी सहूलियत हुई. महाशिवरात्रि स्नान को लेकर सोमवार को ही श्रद्धालुओं की लगभग 15 हजार की भीड़ छपरा जंक्शन से प्रयागराज गयी थी. महाशिवरात्रि पर स्नान को लेकर भीड़ के मद्देनजर जंक्शन पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. आरपीएफ, जीआरपी व स्पेशल टीम जंक्शन समेत सर्कुलेटिंग एरिया में अपनी नजरें बनाये हुए हैं. एसीएम समेत रेलवे के वरीय अधिकारियों ने भी छपरा जंक्शन पहुंचकर यात्रियों व श्रद्धालुओं के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की. सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश पंवार ने भी देर शाम स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से पूर्व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पदाधिकारी से फीडबैक प्राप्त किया. हालांकि सभी जगह से सामान्य स्थिति व नियंत्रण में रही. इस दौरान आरपीएफ प्रभारी समय सिंह, जीआरपी थानाध्यक्ष शाहिद अनवर अंसारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >