दाउदपुर (छपरा). मां की तबीयत खराब होने की खबर सुनकर पुत्री ससुराल से मायके पहुंची. यहां जब उसने मां के मृत शरीर को देखा, तो हार्ट अटैक आया और देखते ही देखते उसकी मौत हो गयी. उक्त घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र के हर्षपुरा गांव की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार हर्षपुरा निवासी रामदास राम की पत्नी की मंगलवार के दिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसका इलाज कराया जाता, तब तक मौत हो गयी. इसके बाद घटना की सूचना उनके दामाद कोपा गांव के सुबास राम को दी गयी. उन्होंने मां की तबीयत खराब होने की बात बताकर जब अपनी पत्नी रामवती देवी को साथ लेकर अपने ससुराल पहुंचा, तो उनकी पत्नी अचानक मां के शव को देख गिर पड़ी. लोग आनन-फानन में उसे उठाकर दाउदपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
