जानें सारण में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा
सारण में आज : सारण जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आ रहे हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, ओपीडी में कौन से डॉक्टर किस विभाग में तैनात रहेंगे.
आज का कार्यक्रम
-जिले के विभिन्न प्रखंडों में किसान संवाद सह कार्यशाला आयोजित
-डीएम कार्यालय कक्ष पदाधिकारी के साथ जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक
-जन सुराज के सुत्रधार प्रशांत किशोर का शाम पांच बजे प्रभुनाथ नगर बसाढी़ में कार्यकर्ताओं से संवाद
ओपीडी में आज
– सर्जरी- डॉ.अमन कुमार
– आर्थोपेडिक्स- डॉ. सुरेन्द्र महतो
– चाइल्ड- डॉ. संदीप कुमार
– इएनटी- डॉ संजीव गुप्ता
नोट- सुबह आठ बजे से ओपीडी में होगा रजिस्ट्रेशन
नोट- शहर में बिजली की समस्या होने पर इस मोबाइल नंबर 9264456408 पर संपर्क कर सकते हैं
मंदिर दर्शन
1-सोनपुर का बाबा हरिहरनाथ मंदिर का पट रोजाना प्रातः 4 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक भक्तों के दर्शन के लिये खुला रहता है.सुबह की आरती प्रातः 5 बजे.
2-दिघवारा का अंबिका भवानी मंदिर का पट रोज प्रातः 4 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक भक्तों के दर्शन के लिये खुलता है.आरती प्रातः 5 बजे.
3-सारण के नैनी में बना द्वारकाधीश मंदिर भक्तों के दर्शन के लिये प्रातः 6.30 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुला रहता है.सुबह की आरती प्रातः 7 बजे.
4-छपरा का मारुति मानस मंदिर भक्तों के दर्शन के लिये प्रातः 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुला रहता है.
सुबह की आरती प्रातः 6 बजे.
5.छपरा के प्रसिद्ध बाबा धर्मनाथ मंदिर का पट रोजाना सुबह 4.30 बजे से रात 9 बजे तक भक्तों के लिए खुले रहते हैं. सुबह की आरती प्रातः 5.30 बजे.
