सारण में पंचायत के दौरान मारपीट, पांच घायल, 20 से 25 राउंड गोलीबारी का आरोप

Saran News: छपरा के डोरीगंज थाना क्षेत्र के बलवन टोला गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

Saran News: (सारण से हरि प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट)
छपरा के डोरीगंज थाना क्षेत्र के बलवन टोला गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं, एक पक्ष ने मारपीट के दौरान फायरिंग होने का भी आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस ने गोली चलने की बात से इनकार किया है.

मिट्टी भराई के विवाद से शुरू हुआ बवाल

जानकारी के अनुसार बलवन टोला गांव में जमीन पर मिट्टी भराई का कार्य चल रहा था. इसी दौरान दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. मामले को सुलझाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई थी, लेकिन बातचीत के दौरान ही विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई.

मारपीट में पांच लोग हुए घायल

घटना में एक पक्ष के भैरोपुर निवासी पृथ्वी चंद चौरसिया के पुत्र अभिषेक कुमार तथा बलवन टोला निवासी देवबली राय के पुत्र अमरजीत कुमार घायल हो गए. वहीं दूसरे पक्ष से विनोद राय के पुत्र जयप्रकाश कुमार, मनोज कुमार तथा रामबाबू राय के पुत्र पंकज कुमार घायल बताए गए हैं.

20 से 25 राउंड फायरिंग का आरोप

घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान करीब 20 से 25 राउंड गोलियां चलाई गईं. कुछ लोगों ने गोली लगने का भी दावा किया है. हालांकि डोरीगंज थाना अध्यक्ष राजशेखर ने गोलीबारी की घटना से साफ इनकार करते हुए कहा कि केवल मारपीट की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है.

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि अभिषेक कुमार के हाथ में गोली जैसी चोट पाई गई है, जबकि अन्य घायलों को गंभीर चोटें आई हैं. सभी का इलाज जारी है.

पुलिस पर भी उठे सवाल

सदर अस्पताल में मौजूद एक पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के समय डायल-112 पर सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंची. उनका दावा है कि पुलिस की ओर से वाहन खराब होने की बात कही गई थी. हालांकि इस आरोप पर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और दोनों पक्षों से आवेदन लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: सारण में पांच सालों से बंद है सांढा-कचहरी स्टेशन रोड, सड़क पर डंप हो रहा है कचरा, लोगों की बढ़ी परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >