छपरा में इग्नू सत्रांत परीक्षा का सहायक क्षेत्रीय निदेशक ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Saran News: इग्नू जून-2026 सत्रांत परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. नीलू शर्मा और मनोज कुमार ने छपरा के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्र सुरक्षा और गोपनीयता मानकों की जांच की गई.

Saran News (प्रभात किरण हिमांशु की रिपोर्ट): इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जून-2026 सत्रांत परीक्षाओं के कदाचारमुक्त और सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, पटना द्वारा विशेष पहल की गई है. इसके तहत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण अधिकारियों की तैनाती की गयी है. इसी कड़ी में सोमवार को सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ नीलू शर्मा तथा मनोज कुमार ने छपरा के परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया.

परीक्षा केंद्र का लिया जायजा

सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ नीलू शर्मा और मनोज कुमार ने प्रातःकालीन पाली में सबसे पहले परीक्षा केंद्र 0509बी का औचक दौरा किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा संचालन से जुड़ी बुनियादी व्यवस्थाओं को देखा. इस दौरान प्रश्नपत्रों को सुरक्षित तरीके से खोलने (उद्घाटन), परीक्षार्थियों की उपस्थिति के सत्यापन, छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था तथा परीक्षा से जुड़ी अन्य अत्यंत गोपनीय प्रक्रियाओं की बारीकी से समीक्षा की गयी. अधिकारियों ने केंद्राधीक्षक और परीक्षा कर्मियों से बातचीत कर विश्वविद्यालय द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करने का निर्देश दिया.

जेपीयू परीक्षा केंद्र का भी हुआ निरीक्षण

इसके बाद सायंकालीन (शाम की) पाली में डॉ नीलू शर्मा एवं मनोज कुमार ने जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू), छपरा स्थित इग्नू परीक्षा केंद्र 0509 का निरीक्षण किया. इस अवसर पर परीक्षा केंद्र के अधीक्षक प्रो. डॉ. विश्वामित्र पांडेय भी मौके पर उपस्थित रहे. प्रो. पांडेय परीक्षा को पूरी तरह सुचारु, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए लगातार सक्रिय दिखे.

परीक्षा मानकों और सुविधाओं की दी गई जानकारी

निरीक्षण पर पहुंचे अधिकारियों को केंद्र अधीक्षक प्रो. डॉ. विश्वामित्र पांडेय ने परीक्षा केंद्र पर की गई सभी आवश्यक व्यवस्थाओं से अवगत कराया. उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई जरूरी सुविधाओं तथा विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित कड़े परीक्षा मानकों के अनुपालन के संबंध में अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी. इग्नू की इस परीक्षा को लेकर केंद्र पर सुरक्षा और पारदर्शिता के पुख्ता इंतजाम देखे गए.

Also Read: संस्कार भारती की मासिक संगीत संध्या में कलाकारों ने बांधा समां, सुरमयी प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >