छपरा. नगर निगम क्षेत्र में वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे एक दर्जन इलाकों के लोगों को अप्रैल तक राहत मिलने की उम्मीद है. ये सभी ऐसे इलाके की सड़क व नाले हैं, जहां सालों भर जलजमाव रहता है.
नगर निगम के अधिकारियों ने इन बड़े परियोजनाओं को दरकिनार करते हुए पहले छोटी-छोटी योजनाओं को टेंडर के लिए भेजा था, जिसे प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था और डीएम ने इस पर संज्ञान लेते हुए प्रभात खबर में छपी खबर का कतरन लगाते हुए नगर आयुक्त को कार्रवाई करने के लिए भेजा. इसके बाद नगर आयुक्त ने कार्रवाई करते हुए इन सभी बड़ी परियोजनाओं को टेंडर में भेजने का आदेश दिया है. इस कड़ी में इन योजनाओं को प्रशासनिक और तकनीकी अनुमति मिल चुकी है. मार्च तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी और अप्रैल तक इनका निर्माण भी हो जायेगा. वैसे न्यूनतम समय अवधि तीन महीने के लिए दी जा रही है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि बरसात शुरू होने से पहले सड़क और नालों का निर्माण हो जायेगा. पूर्व से चयनित 37 योजनाओं के निर्माण के लिए भी टेंडर की प्रक्रिया अंतिम दौर में है.लगभग 10 करोड़ रुपये आयेगी लागत
नगर निगम बोर्ड द्वारा चयनित 08 बड़ी योजनाएं जो कि जलजमाव के लिए चर्चित है और अधिकारियों के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं. इनके निर्माण में लगभग 10 करोड रुपये खर्च होंगे और इसके लिए अन्य जो भी कागजी प्रक्रिया है, पूरी की जा रही है. टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. निगम के इंजीनियरों को मार्च के अंत तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर लेने और मई महीने से पहले निर्माण कार्य को अंतिम रूप दे देने का आदेश दिया गया है. यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो लोगों को होली से पहले नयी सड़कों पर चलने का अवसर प्राप्त होगा और जलजमाव से मुक्ति मिल जायेगी. हालांकि इन आठ योजनाओं के अलावा कई अन्य सड़क और नाले भी हैं, जिनकी टेंडर की प्रक्रिया चल रही है.इनकी मिली तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति
– वार्ड नंबर तीन और चार में श्याम बाबू राय के घर से मंडल चाय दुकान तक सड़क और नाला निर्माण, लागत 63.54 लाख रुपये लगभग– वार्ड आठ व नौ स्थित गुदरी बाजार से बूटी मोड़ तक सड़क और नाला निर्माण, लागत एक करोड़ 88 लाख रुपये लगभग-वार्ड 12, 13 और 14 स्थित भगवान बाजार थाना रोड से गुदरी राय चौक तक सड़क और नाला निर्माण, लागत तीन करोड़ दो लाख रुपये लगभग
-वार्ड 09 गुदरी बाजार से शाह बनवारी लाल पोखर तक सड़क और नाला निर्माण, लागत 88 लाख 23 हजार रुपये लगभग-वार्ड 16 में अस्पताल चौक से दुर्गा मंदिर बहुरिया कोठी तक सड़क और नाला निर्माण, लागत एक करोड़ 27 लाख रुपये लगभग
-वार्ड 17 में मालखाना चौक से सदर ए इमाम मस्जिद तक सड़क और नाला निर्माण, लागत एक करोड़ 16 लाख रुपये लगभग-वार्ड संख्या 10 बजरंग नगर में शंभू सिंह के घर तक सड़क और नाला निर्माण, लागत 51 लाख 58 हजार रुपये लगभग
-वार्ड एक में अजायबगंज चौथी शिव मंदिर से अजायबगंज टोला तक सड़क और नाला निर्माण, लागत 39 लाख रुपये लगभग.टेंडर की प्रक्रिया जल्द होगी पूरी
नगर आयुक्त सुनील कुमार पांड ने कहा कि जलजमाव से जुड़ी सड़क और नाला निर्माण की बड़ी योजनाओं को लेकर तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त कर ली गयी है. मार्च तक टेंडर हो जायेगा, अप्रैल में काम शुरू हो जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
