तरैया, पानापुर और इसुआपुर में 6017 लाभुकों के राशन कार्ड हुए रद्द

Saran News : गरीब और असहाय परिवारों के राशन कार्ड बहाल करने की मांग, डीएम को सौंपा आग्रह

Saran News (मनोज कुमार) : तरैया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 6017 राशन कार्ड लाभुकों के राशन कार्ड निरस्त कर दिये गये है. निरस्त किये गये राशन कार्ड के लाभुकों को जून माह से खाद्यान्न मिलना बंद हो गया. तरैया प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह कांग्रेस नेता धनवीर कुमार सिंह विक्कू ने कहा है कि तरैया प्रखंड में 2482, पानापुर प्रखंड में 1632 तथा इसुआपुर प्रखंड में 1903 राशन कार्ड लाभुकों को बिना कारण बताये ही उनका राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है. संबंधित लाभुकों को जून माह से राशन कार्ड बंद कर दिया गया. जिसे गरीब असहाय लोगों को आयुष्मान कार्ड समेत विभिन्न प्रकार के कार्य में अब काफी कठिनाई होगी. जिसे गरीब असहाय लोगों में चिंता का विषय बन हुआ है.

दलित-महादलित परिवारों के राशन कार्ड बंद करने का आरोप, जांच की मांग

गरीब असहाय परिवार के लोगों को राशन मिलने से जीवन यापन चलता था. प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि वरीय पदाधिकारियों का कहना है कि जिनके पास चारपहिया वाहन, जीएसटी पंजीकरण, पैन कार्ड से संबंधित भुगतान, चार रूम का पक्का मकान, ढाई एकड़ जमीन, किसान सम्मान निधि पाने वाले व्यक्तियों का राशन कार्ड बंद किया गया है.लेकिन ऐसा नहीं हुआ है गांव के अधिकांश दबे कुचले व दलित महादलित परिवार के लोगों का राशन कार्ड बंद कर दिया गया है. प्रमुख प्रतिनिधि विक्कू ने जिला पदाधिकारी सारण से मांग किया है कि जिस व्यक्ति का राशन कार्ड बंद किया गया है उन लोगों का सत्यापन करा लिया जाये. ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश लोग किसान सम्मान निधि न लेकर राशन कार्ड रखना चाहते है. ग्रामीण परिवेश के लोगों को राशन कार्ड एक जीने का सहारा है तथा गरीब असहाय परिवार के लोगों को बेहतर इलाज कराने हेतु आयुष्मान कार्ड भी जरूरी है.

Also Read : फतेहपुर पंचायत में लगी आग, चार घरों का सामान जलकर नष्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >