Saran News : एसएसपी आवास के पास वृद्ध से सोने की चेन झपटी

Saran News : मलखाना चौक के बाद अब एसएसपी आवास के पास वारदात

Saran News (हरि प्रकाश मिश्रा) : भगवान बाजार थाना क्षेत्र के एसएसपी आवास के समीप स्कूटी से दुकान जा रहे एक वृद्ध से उचक्कों ने सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए. पीड़ित की पहचान शिव बाजार मोहल्ला निवासी नन्हा प्रसाद के रूप में हुई है.घटना के संबंध में पीड़ित ने भगवान बाजार थाना में आवेदन देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि वह शाम के समय अपनी दुकान हथुआ मार्केट जा रहे थे. इसी दौरान एसएसपी आवास के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो उचक्के पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गए.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच में जुटी टीम

रविवार का दिन होने के कारण भीड़ भाड़ कम थी. जिसका लाभ उठा कर उच्चके आसानी से फरार हो गये.सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. वही भगवान बाजार थानाध्यक्ष रंधीर कुमार ने बताया कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. कि डेढ़ माह पूर्व भी एक महिला डॉक्टर किरण के साथ चेन छीनने का प्रयास किया गया था. वहीं जलालपुर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव की महिला से भी मलखाना चौक पर चेन झपटमारी की घटना सामने आ चुकी है.

Also Read : Saran News : नारायणपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >