सारण में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, 30 और 31 मई को होगा शक्ति प्रदर्शन

Saran Municipal Body Elections: जिले के नगर निकायों में 30 और 31 मई को होने वाले सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने समर्थक पार्षदों को साधने में जुट गए हैं.

Saran Municipal Body Elections: (छपरा से संजय भारद्वाज की रिपोर्ट)

जिले के नगर निकायों में 30 और 31 मई को होने वाले सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने समर्थक पार्षदों को साधने में जुट गए हैं. नगर सरकार की “कैबिनेट” मानी जाने वाली इस समिति में जगह बनाने के लिए जोड़-तोड़ और बैठकों का दौर तेज हो गया है.

पार्षदों को अपने पाले में करने की होड़

नगर निकायों में चुनाव की तारीख घोषित होते ही राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. संभावित उम्मीदवार लगातार पार्षदों से संपर्क साध रहे हैं और समर्थन जुटाने में लगे हैं. हर निकाय में गुटबाजी और राजनीतिक बैठकों का दौर जारी है. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने खेमे को मजबूत करने में जुटे हुए हैं.

गुप्त मतदान से बदलेगा खेल

स्थायी समिति के चुनाव में निर्वाचित पार्षद गुप्त मतदान के जरिए सदस्यों का चयन करेंगे. ऐसे में कौन किसका साथ देगा और किस खेमे का पलड़ा भारी रहेगा, इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. जानकारों का मानना है कि गुप्त मतदान कई बड़े समीकरण बदल सकता है.

विकास योजनाओं से ज्यादा हो रही राजनीतिक बैठकें

नगर निकायों में इन दिनों लगातार बैठकों का दौर चल रहा है. राजनीतिक सरगर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जितनी बैठकें अभी चुनाव को लेकर हो रही हैं, उतनी शायद विकास योजनाओं को लेकर भी नहीं होतीं. छपरा नगर निगम समेत कई निकायों में अलग-अलग गुट सक्रिय हो गए हैं.

30 और 31 मई को होगा चुनाव

30 मई को रिवीलगंज, मांझी, एकमा, कोपा और मढ़ौरा नगर पंचायत में स्थायी समिति का चुनाव कराया जाएगा. वहीं 31 मई को परसा, दिघवारा, मशरक और छपरा नगर निगम में चुनाव होंगे. जिले के एक नगर निगम और आठ नगर पंचायतों में यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

जिलाधिकारी की निगरानी में होगा चुनाव

विभागीय निर्देश के अनुसार चुनाव प्रक्रिया की पूरी निगरानी जिलाधिकारी करेंगे. अलग-अलग निकायों में चुनाव कराने के लिए अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. रिवीलगंज में अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, मांझी और परसा में अपर समाहर्ता राजस्व मुकेश कुमार, एकमा और मशरक में अपर समाहर्ता विभागीय जांच, कोपा में सीनियर सदर एसडीओ, मढ़ौरा में एसडीओ मढ़ौरा, दिघवारा में एसडीओ सोनपुर और छपरा नगर निगम में अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था चुनाव संपन्न कराएंगे.

क्या है चुनाव का नियम

नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश के अनुसार प्रत्येक निर्वाचित वार्ड पार्षद केवल एक ही व्यक्ति के पक्ष में मतदान कर सकेंगे. यदि कोई पार्षद एक से अधिक रिक्तियों के लिए मतदान करता है, तो न्यूनतम क्रमांक वाली मतपेटिका ही वैध मानी जाएगी. मतगणना के बाद सर्वाधिक मत पाने वाले पार्षदों को स्थायी समिति का सदस्य घोषित किया जाएगा.

स्थायी समिति को लेकर क्यों बढ़ी सियासी दिलचस्पी

राजनीतिक जानकारों के अनुसार स्थायी समिति केवल औपचारिक निकाय नहीं है, बल्कि नगर निकाय की ताकत और फैसलों का मुख्य केंद्र मानी जाती है. यही वजह है कि हर गुट समिति में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटा हुआ है.

Also Read: छपरा में 30 मई तक बंद हुए स्कूल, 1 जून से गर्मी छुट्टी, छात्रों के चेहरे पर छाई खुशी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >