सारण: राधा-कृष्ण बनकर बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, जन्माष्टमी पर स्कूल में सजा भक्तिमय माहौल

नगर पंचायत दिघवारा के होली किड्स इंटरनेशनल स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. स्कूली बच्चों ने कृष्ण और राधा का रूप धारण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया.

Saran news: नगर पंचायत दिघवारा के चकनूर स्थित होली किड्स इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने कृष्ण और राधा का रूप धरकर सबका ध्यान आकर्षित किया. बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.

भक्ति गीतों पर बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

कृष्ण-राधा भक्ति पर आधारित गीतों पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जमकर प्रस्तुति दी. बाल कलाकारों ने अपने अभिनय और नृत्य से कार्यक्रम में समां बांध दिया. बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति की उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

दीप प्रज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दिघवारा थाना में पदस्थापित एएसआई विनोद कुमार शर्मा, डॉ. पंकज कुमार सिंह, निदेशक ए.के. अंसारी, अर्नेस्ट शेफर्ड, आकांक्षा शेफर्ड और अब्दुल कादिर ने दीप प्रज्वलित कर किया.

इस अवसर पर डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि भगवान कृष्ण हर जीवन के लिए आदर्श हैं और सभी को उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए. उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की भी खूब सराहना की.

दर्जनों बच्चों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में सामर्थ्य, सानिया, सौम्या, श्रेया, माही, गरिमा, अनिका, रितु, दक्ष, ध्रुव, आदर्श, अनुराग, रुद्र, अनोखी, हर्ष, नितिन, अर्पित, हर्षित सहित दर्जनों बच्चों ने प्रस्तुति दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में आयुषी सिंह, प्रियंका, रिंकू, तन्नू, काजल, निधि, कोमल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सराहनीय सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >