सारण के केसरपुर में टूटा बांध, त्रिलोकचक पंचायत के प्रभावित गांव में रेस्क्यू शुरू, DM और DSP पहुंचे

केसरपुर गांव में बांध टूटने से आई बाढ़ ने तबाही मचाई है. प्रशासन की टीम प्रभावितों को सुरक्षित निकालने में जुटी है. बचाव अभियान की निगरानी खुद DSP और DM कर रहे हैं.

Bihar Flood:सारण जिले के दिघवारा प्रखंड में शनिवार की अहले सुबह माही नदी का बांध टूटने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गयी है. त्रिलोकचक पंचायत के केसरपुर गांव के समीप करीब 30 फीट की दूरी में बांध टूटने के बाद पानी तेजी से आसपास के इलाकों में फैलने लगा. अचानक पानी का बहाव बढ़ने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गयी. लोग अपने घरों से जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाते नजर आये.

बांध टूटने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया. सारण के डीएम वैभव श्रीवास्तव, सोनपुर एसडीओ स्निग्धा नेहा, सोनपुर डीएसपी समेत दिघवारा के बीडीओ प्रशांत कुमार, सीओ मिट्ठू प्रसाद और थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे. जल संसाधन विभाग के वरीय अधिकारी भी मौके पर कैंप कर रहे हैं. टूटे बांध की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है.

चंद मिनटों में इश्मैला गांव के कई घरों में घुसा पानी

बांध के समीप बसे इश्मैला गांव की स्थिति सबसे अधिक प्रभावित बतायी जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार बांध टूटने के बाद पानी इतनी तेजी से गांव की ओर आया कि लोगों को सामान सुरक्षित स्थान पर ले जाने तक का पर्याप्त समय नहीं मिला. कई घर पानी से प्रभावित हो गये हैं.

तेजी से बढ़ते पानी को देखते हुए ग्रामीणों में भय का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ी मात्रा में घरेलू सामान और अन्य संपत्ति के प्रभावित होने की आशंका है.

त्रिलोकचक, कुरैया और बरुआ पंचायत पर भी असर

माही नदी का बांध टूटने से त्रिलोकचक पंचायत के अलावा कुरैया पंचायत और बरुआ पंचायत के कई इलाकों में भी बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है. पानी के लगातार फैलाव के कारण प्रखंड की बड़ी आबादी के प्रभावित होने की आशंका जतायी जा रही है.

सुबह के साथ पानी का फैलाव और तेज होने लगा, जिससे आसपास के गांवों में भी चिंता बढ़ गयी. निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं.

डीएम समेत कई अधिकारी मौके पर कर रहे कैंप

घटना के बाद डीएम वैभव श्रीवास्तव सहित कई वरीय अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं. प्रशासन की ओर से टूटे बांध की मरम्मत के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. जल संसाधन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद है और पानी के बहाव को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है.

अधिकारियों की प्राथमिकता बांध की मरम्मत के साथ प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. जरूरत के अनुसार राहत और बचाव अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है.

रेस्क्यू में जुटी टीमें, भीड़ से बढ़ रही परेशानी

बांध टूटने की खबर फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे. हजारों लोगों के घटनास्थल पर जुटने से राहत और बचाव कार्य में भी परेशानी हो रही है. प्रशासन की ओर से लोगों से घटनास्थल पर अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने की अपील की जा रही है, ताकि रेस्क्यू और मरम्मत का काम प्रभावित न हो.

ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील

बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ग्रामीणों से धैर्य बनाए रखने की अपील कर रहा है. लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.

फिलहाल माही नदी के टूटे बांध की मरम्मत का काम जारी है और अधिकारी मौके पर स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं. पानी का फैलाव देखते हुए आसपास के गांवों के लोगों में भी चिंता बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >