साइकिलिंग में सारण की बेटियों का जलवा, खेलो इंडिया में तीनों पदक पर किया कब्जा

पटना में आयोजित अस्मिता एमटीवी साइकिलिंग खेलो इंडिया राज्य महिला माउंटेन साइकिलिंग लीग में सारण की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. पहले दिन मनीषा खातून ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि दूसरे दिन राजनंदनी, मनीषा खातून और रूपा कुमारी ने क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया.

Women Mountain Cycling: साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की देखरेख में पटना में आयोजित अस्मिता एमटीवी साइकिलिंग खेलो इंडिया राज्य महिला माउंटेन साइकिलिंग लीग में सारण की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता के पहले दिन 10 किलोमीटर क्रॉस-कंट्री इवेंट में सारण की होनहार खिलाड़ी मनीषा खातून ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

दूसरे दिन सारण की खिलाड़ियों ने जीते तीनों पदक

दूसरे दिन आयोजित सीनियर अस्मिता खेलो इंडिया महिला एमटीवी साइकिलिंग प्रतियोगिता में सारण की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों पदक अपने नाम कर लिए. राजनंदनी ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक, मनीषा खातून ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक और रूपा कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता.

तीनों खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि से सारण जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की खेल जगत में भी सराहना की जा रही है.

जिला खेल पदाधिकारी ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी डॉ. विभा भारती सिंह ने सफल खिलाड़ियों और सारण की बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

वहीं साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ सारण के अध्यक्ष देव कुमार सिंह, सचिव संजीव कुमार चौधरी, संयुक्त सचिव शैलेन्द्र पुरी एवं अभिषेक, कोषाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार, संरक्षक डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष रौशनी राय, मीडिया प्रभारी आनंद वर्मा, अर्पित सिंह सहित अनेक खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

कोच नेहा और ममता के मार्गदर्शन से मिली सफलता

टीम की सफलता में कोच नेहा और ममता का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा. दोनों कोच ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया. खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और कोच के कुशल प्रशिक्षण के दम पर सारण की बेटियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों पदक अपने नाम किए.

Also Read : सारण के गांव से डेथ वैली तक शैलेश की ऐतिहासिक उड़ान, किसान के बेटे ने 29 घंटे में 217 किमी दौड़कर बनाया रिकॉर्ड


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >