Saran News: सारण जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के निधन पर सोमवार को राजेंद्र स्टेडियम में सारण जिला क्रिकेट संघ की ओर से शोकसभा आयोजित की गयी. इस दौरान संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों और खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इसके बाद उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी.
सारण क्रिकेट के लिए अपूरणीय क्षति
इस अवसर पर सारण जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा ने कहा कि संजय कुमार सिंह का निधन सारण क्रिकेट परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने सारण क्रिकेट के विकास के लिए अपना महत्वपूर्ण समय और योगदान दिया, जिसे हमेशा याद रखा जायेगा.
उन्होंने कहा कि सारण क्रिकेट को लेकर स्वर्गीय संजय कुमार सिंह का जो सपना था, उसे आगे बढ़ाने और पूरा करने के लिए संघ पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा. उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी.
पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि
शोकसभा में सुरेश प्रसाद सिंह, पॉल इस्माइल, राजू नयन शर्मा उर्फ ददन गिरी, विभूति नारायण शर्मा, कैशर अनवर, चंदन शर्मा, कुंदन शर्मा, सुनील कुमार सिंह, सौरभ कुमार ट्विंकल और राजेश राय सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे.
वहीं खिलाड़ियों में ऋषभ राज, ऋतिक, अरुणेश, समर्थ, मोनू, प्रिंस राज और नितीश पांडेय सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे. सभी ने दिवंगत संजय कुमार सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
