सारण में विशेष अभियान के दौरान 12 शराब कारोबारी समेत 23 अभियुक्त गिरफ्तार, 114 लीटर शराब जब्त

सारण में असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान 12 शराब कारोबारियों सहित कुल 23 अभियुक्त गिरफ्तार हुए. पुलिस ने 114 लीटर से अधिक अवैध शराब और एक अपहृता को भी बरामद किया.

Saran News: सारण वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) विनीत कुमार के निर्देश पर असामाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों तथा अवैध शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण एवं परिवहन के खिलाफ सारण जिले में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 6 अगस्त को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार अभियुक्तों में 12 शराब कारोबारी, हत्या के प्रयास के 4, वारंट के 2, शराब सेवन के 2, अपहरण के 1 तथा अन्य मामलों के 2 अभियुक्त शामिल हैं.

114 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद

कार्रवाई के दौरान अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान जिले के अलग-अलग स्थानों से कुल 114.095 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसमें 114 लीटर देशी शराब तथा 0.95 लीटर विदेशी शराब शामिल है. इसके साथ ही पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन मोटरसाइकिल, एक ट्रैक्टर और एक अपहृता को भी सुरक्षित बरामद किया.

यातायात नियमों के उल्लंघन पर 26 वाहनों से जुर्माना

अपराध नियंत्रण के साथ-साथ यातायात सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 26 वाहनों से कुल ₹44,500 का जुर्माना वसूला गया. सारण पुलिस के अनुसार जिले में अपराधियों तथा अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा.

Also Read: छपरा में किडनी मरीजों को बड़ी राहत, मढ़ौरा-सोनपुर में शुरू हुई डायलिसिस सेवा; अब 3 सरकारी अस्पतालों में सुविधा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अयूब राजा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >