सारण: नीट 2026 में बनौता के रॉकी ने लहराया परचम, 587 अंक हासिल कर डॉक्टर बनने की ओर बढ़ाया कदम

बनौता गांव के रॉकी कुमार पटेल ने NEET UG 2026 में 587 अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने डॉक्टर बनने का सपना देखा है, जिसका लक्ष्य गरीब मरीजों की सेवा करना है।

NEET UG 2026 Success Story : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2026 का परिणाम घोषित होते ही परसा प्रखंड के बनौता गांव में खुशी का माहौल छा गया. गांव के होनहार छात्र रॉकी कुमार पटेल ने 587 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है. उनकी उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और क्षेत्र में उत्साह का माहौल है.

मेहनत और अनुशासन से हासिल की सफलता

बनौता गांव निवासी सिद्धेश्वर सिंह के पुत्र रॉकी कुमार पटेल ने कठिन परिश्रम, अनुशासित अध्ययन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता प्राप्त की है. रॉकी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय नियमित पढ़ाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया.

गरीब मरीजों की सेवा करना है सपना

रॉकी ने बताया कि उनका लक्ष्य एक सफल डॉक्टर बनकर गरीब और जरूरतमंद मरीजों की सेवा करना है. उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया और लगातार मेहनत करते रहे. रॉकी तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं. उनके बड़े भाई हैपी कुमार सिंह भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) हैं, जबकि दूसरे भाई बिपुल कुमार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. परिणाम घोषित होने के बाद पिता सिद्धेश्वर सिंह, माता निर्मला देवी और परिवार के अन्य सदस्यों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई. घर पर रिश्तेदारों, ग्रामीणों, शुभचिंतकों और जनप्रतिनिधियों का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा.

गांव और क्षेत्र का बढ़ाया मान

पिता सिद्धेश्वर सिंह ने कहा कि बेटे की मेहनत और लगन का फल आज पूरे परिवार को मिला है. उन्होंने विश्वास जताया कि रॉकी आगे चलकर एक कुशल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेंगे. वहीं ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने रॉकी की सफलता को बनौता गांव के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि नीट जैसी कठिन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है. उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md Yusuf

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >