Saran News : दवा व्यवसायी से 55 हजार की लूट, जांच में जुटी पुलिस

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विष्णुपुरा-जलालपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास शनिवार की देर शाम एक दवा व्यवसायी को तीन बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट लिया.

डोरीगंज. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विष्णुपुरा-जलालपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास शनिवार की देर शाम एक दवा व्यवसायी को तीन बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट लिया. अपराधी व्यवसायी से 55 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड, मोबाइल और जरूरी कागजात से भरा बैग छीनकर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार, अमर फार्मा, छपरा के संचालक और गोराईपुर निवासी दवा व्यवसायी अमरनाथ सिंह रात करीब 8:30 बजे अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे. जैसे ही वह शिवरहिया फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचे, एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. अपराधियों ने कट्टे का भय दिखाकर उनका बैग छीन लिया और फोरलेन मार्ग से होते हुए मेहिया फ्लाईओवर की ओर फरार हो गये. पीड़ित अमरनाथ सिंह ने बताया कि बैग में 55 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड, मोबाइल और कई महत्वपूर्ण कागजात थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 गश्ती टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ की. पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है और अपराधियों को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >