Chhapra News : खनुआ नाला के निर्माण से सरकारी बाजार का मार्ग बाधित

Chhapra News : खनुआ नाला निर्माण के दौरान सरकारी बाजार में भारत मिलाप चौक से कुछ कदम आगे मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया है. यहां बैरिकेडिंग लगा दी गयी है. ऐसे में विगत दो दिनों से इस रूट में आवागमन पूरी तरह बंद है.

छपरा. खनुआ नाला निर्माण के दौरान सरकारी बाजार में भारत मिलाप चौक से कुछ कदम आगे मार्ग को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया है. यहां बैरिकेडिंग लगा दी गयी है. ऐसे में विगत दो दिनों से इस रूट में आवागमन पूरी तरह बंद है. चुकी यह शहर का प्रमुख बाजार है. सब्जी, किराना, फल, रेडीमेड गारमेंट्स, मसाला आदि की थोक व खुदरा दुकानें इसी रूट में है. सुबह से लेकर देर शाम तक पूरे बाजार में चहल-पहल रहती है. ऐसे में मुख्य मार्ग के अवरुद्ध हो जाने के कारण लोग परेशानी में है. जिस जगह मार्ग को अवरुद्ध किया गया है. उस जगह के ठीक पहले दो-तीन वैकल्पिक मार्ग हैं. लेकिन उस मार्ग में पहले से ही अतिक्रमण है. जिस कारण वाहनों के परिचालन में दिक्कत हो रही है. स्थानीय दुकानदारों व बाजार में आये खरीदारों का कहना है कि जब निर्माण कार्य में लंबा समय लगा है, तो वैकल्पिक मार्गों को पहले से दुरुस्त किया जाना चाहिए था. कुछ दुकानदारों ने बताया कि दो दिनों में ही निर्माण कार्य पूरा कर लेने की बात कही गयी थी. लेकिन फिलहाल जो स्थिति है उसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एक सप्ताह से भी अधिक का समय नाला की ढलायी में लग जायेगा. मार्ग बाधित हो जाने से दो पहिया व चार पहिया वाहनों के साथ पैदल चलने वाले राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >