सारण में राशन कार्ड अभियान ने पकड़ी रफ्तार, पहले दिन लक्ष्य से अधिक 4153 आवेदन, DM ने दिए सख्त निर्देश

सारण जिला प्रशासन ने 13 अगस्त तक 50 हजार नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा है. अभियान के पहले दिन ही निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने लापरवाह कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

Saran News: सारण जिला प्रशासन ने 13 अगस्त तक करीब 50 हजार नए राशन कार्ड बनाने के लक्ष्य को लेकर विशेष अभियान तेज कर दिया है. इस अभियान के पहले ही दिन निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त हुए. न्यूनतम दैनिक लक्ष्य 3956 आवेदन के मुकाबले 4153 आवेदन प्रपत्र भरकर जमा कराए गए.

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अभियान की समीक्षा करते हुए नोडल पदाधिकारियों को लक्ष्य समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

अभियान मोड में काम करने का निर्देश

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नूपुर झा ने बताया कि 13 अगस्त तक 50 हजार राशन कार्ड बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभियान मोड में कार्य किया जा रहा है. जिलाधिकारी और जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रतिदिन सुबह अभियान की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं, जबकि देर शाम जिलाधिकारी स्वयं प्राप्त आवेदनों की संख्या और कार्यों की स्थिति का आकलन कर रहे हैं.

लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

समीक्षा के दौरान पाया गया कि मांझी और अमनौर प्रखंडों में पंचायत रोजगार सेवकों, आवास सहायकों और पंचायत सचिवों ने आवेदन वितरण एवं भरवाने में अपेक्षित सहयोग नहीं किया.

इस पर जिलाधिकारी ने डीआरडीए निदेशक और एनईपी को संबंधित कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

जीविका दीदियों को भी जोड़ा जाएगा

जिलाधिकारी ने जिला परियोजना प्रबंधक (DPM) जीविका को निर्देश दिया कि अभियान में जीविका दीदियों को भी व्यापक जनसंपर्क और लोगों को प्रेरित करने के लिए जोड़ा जाए. जिन प्रखंडों में आवेदन प्रपत्रों की कमी पाई गई, वहां संबंधित बीडीओ को तत्काल पर्याप्त आवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिला प्रशासन का लक्ष्य निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी पात्र परिवारों तक राशन कार्ड की सुविधा पहुंचाना है.

इसे भी पढ़ें: Patna Student Protest : पटना में पुलिस ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज, प्रदर्शन में IG की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, शीशे तोड़े


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Chandrashekhar Saran

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >