95 वर्ष की उम्र में पुजारी बैजनाथ सिंह का निधन, पांच दशक तक छपरा के इस मंदिर में की सेवा; अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

पानापुर के रसौली स्थित चकला ब्रह्म स्थान दुर्गा मंदिर के वरिष्ठ पुजारी बैजनाथ सिंह का 95 वर्ष की आयु में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

Saran News : पानापुर प्रखंड के रसौली गांव स्थित चकला ब्रह्म स्थान दुर्गा मंदिर के लंबे समय से पुजारी रहे बैजनाथ सिंह का सोमवार की रात 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. करीब पांच दशक तक मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक सेवा से जुड़े रहे बैजनाथ सिंह अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के कारण ग्रामीणों के बीच काफी लोकप्रिय थे.

पांच दशक तक मंदिर की सेवा को समर्पित रहा जीवन

बैजनाथ सिंह ने अपने जीवन के करीब 50 वर्ष चकला ब्रह्म स्थान स्थित दुर्गा मंदिर की सेवा में समर्पित कर दिए. धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ के दौरान उनकी मौजूदगी श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखती थी. पुजारी के रूप में जिम्मेदारी निभाने के साथ वे ग्रामीणों के सुख-दुख में भी सहभागी रहते थे.

निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर

बैजनाथ सिंह के निधन की खबर मिलते ही मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गयी. उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग उनके आवास पर पहुंचे तथा श्रद्धांजलि अर्पित की.

सारंगपुर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

बैजनाथ सिंह का अंतिम संस्कार सारंगपुर घाट पर किया गया. उनके बड़े पुत्र राकेश कुमार सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी. अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और उनके शुभचिंतक शामिल हुए.

परिवार ने बताया सरल और सहज व्यक्तित्व

परिवार के सदस्य डॉ. शिलानाथ सिंह ने बताया कि बैजनाथ सिंह बेहद सीधे-सादे और सरल व्यक्तित्व के धनी थे. उन्होंने अपना लंबा जीवन धार्मिक सेवा और समाज के बीच बिताया. मंदिर में करीब 50 वर्षों तक की गयी उनकी सेवा को क्षेत्र के लोग हमेशा याद रखेंगे.

धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति

ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने कहा कि बैजनाथ सिंह के निधन से धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है. उनका सरल व्यवहार और मंदिर के प्रति समर्पण लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में बना रहेगा.

कई लोगों ने जताया शोक

बैजनाथ सिंह के निधन पर पूर्व सैनिक राजकुमार सिंह, डॉ. शिलानाथ सिंह, नंदकिशोर साह, शंकर साह, ललन सिंह, कृष्णा राय, बिल्लू तिवारी समेत दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त किया. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नागेंद्र ओझा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >