सारण: मकेर से 28 सितंबर के राजभवन मार्च में शामिल होंगे सैकड़ों कार्यकर्ता, बैठक में बनी रणनीति

28 सितंबर को होने वाले राजभवन मार्च के लिए मकेर प्रखंड से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है. फुलवरिया में हुई बैठक में मार्च को सफल बनाने और जन समस्याओं पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई.

Raj Bhavan March: आगामी 28 सितंबर को विभिन्न जन संगठनों की ओर से आयोजित राजभवन मार्च में मकेर प्रखंड से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसको लेकर शुक्रवार को फुलवरिया में विभिन्न संगठनों की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में मार्च को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया.

बैठक की अध्यक्षता किसान सभा के मोहन साह ने की. बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा के जिला सचिव एवं किसान नेता रामबाबू सिंह ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि बिहार के 12 जिले बाढ़ से, जबकि शेष जिले सुखाड़ से प्रभावित हैं. इसके बावजूद राज्य और केंद्र सरकार जन समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है.

उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आम लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंच रहा है. रामबाबू सिंह ने कार्यकर्ताओं से 28 सितंबर के राजभवन मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की.

कार्यकर्ताओं से मार्च को सफल बनाने की अपील

बैठक में सुरेंद्र राम, चंदा मियां, बलिराम राम, एजाजा खातून समेत कई कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे. वक्ताओं ने जन समस्याओं को लेकर आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया.

बैठक में बताया गया कि 28 सितंबर के राजभवन मार्च में किसान सभा, खेत मजदूर समेत विभिन्न जन संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता भाग लेंगे. मकेर प्रखंड से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पटना पहुंचने की तैयारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vijay kumar pand

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >