saran news. पब्लिक ने फुटबॉल मैच में पुलिस को दी मात

बिहार पुलिस सप्ताह पर फुटबॉल मैच का हुआ आयोजन, मैच खेलने से पहले सहायक पुलिस अधीक्षक संकेत कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी दलन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

मांझी. बिहार पुलिस सप्ताह पर नगर पंचायत स्थित दलन सिंह उच्च विद्यालय के खेल मैदान में पुलिस और पब्लिक के बीच फुटबॉल मैच खेला गया. मैच खेलने से पहले सहायक पुलिस अधीक्षक संकेत कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी दलन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. पुलिस टीम का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक संकेत कुमार तथा पब्लिक का नेतृत्व भीम कुशवाहा कर रहे थे. मैच में पब्लिक टीम 7-1 से विजेता बनी. विजेता टीम के कैप्टन भीम कुशवाहा तथा उप विजेता के कैप्टन को मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू राय ने ट्राफी प्रदान किया. विजेता टीम को नगर पंचायत प्रतिनिधि बिट्टू राय ने पांच हजार, समाजसेवी गोपाल शर्मा ने एक हजार तथा उमाशंकर ओझा ने पांच सौ रुपये से पुरस्कृत किया. जबकि, पुलिस टीम के गोल करने वाले खिलाड़ी को उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा सिंह ने दो हजार रुपये से पुरस्कृत किया. मैच के दौरान जुबैर आलम ने उद्घोषक की भूमिका निभायी. इस मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आयोजन पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर संबंध होने का परिचायक है. मौके पर पुअनि अमित कुमार राम, प्रवीण कुमार, आरती कुमारी, नविता कुमारी नसीम खा, राम सागर सिह, मनोज कुमार सिंह, मंजूर आलम खा, ज्ञान प्रकाश, रंजन शर्मा, फैयाज खा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >