जिला परिषद की बैठक में 25 करोड़ की योजनाओं को मिली हरी झंडी

सारण के स्कूली बच्चे जल्द ही खगोलीय अवलोकन सारण में ही बैठे-बैठे कर सकेंगे. इसके लिए जिला परिषद ने पहल शुरू कर दी है.

छपरा. सारण के स्कूली बच्चे जल्द ही खगोलीय अवलोकन सारण में ही बैठे-बैठे कर सकेंगे. इसके लिए जिला परिषद ने पहल शुरू कर दी है. सबसे पहले जिला मुख्यालय में ट्रायल बेस एक एस्ट्रोनॉमी लैब का निर्माण कराया जायेगा. यदि यह सफल रहा तो कुछ और प्रखंडों में इसको स्थापित किया जायेगा. फिर धीरे-धीरे सभी प्रखंड मुख्यालय में लैब का निर्माण कराया जायेगा. जिला परिषद की इस पहल की पूरे जिले में सराहना हो रही है. दरअसल शनिवार को जिला परिषद की सामान्य बैठक कार्यालय सभागार में आयोजित की गयी.

अध्यक्षता जयमित्रा देवी ने की. इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह और मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह उपविकास आयुक्त सारण लक्ष्मण तिवारी और सभी पार्षद उपस्थित थे. इस बैठक में सभी पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र के सड़क, नाला, शौचालय छठ घाट आदि योजनाओं से संबंधित करीब दो सौ योजनाओं की सूची उपलब्ध करायी. इन योजनाओं पर अनुमानित लागत 25 करोड़ से अधिक बतायी जा रही है, जिस पर निर्णय लिया जायेगा. यह सभी योजनाएं छठे वित्त और 15वें वित्त के तहत स्वीकृत किये जायेंगे.

मिनी तारामंडल निर्माण को लेकर प्रस्ताव

बैठक के दौरान स्कूली बच्चों के हित में ट्रायल के रूप में सबसे पहले जिला मुख्यालय में एस्ट्रोनॉमी लैब का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया. इस लैब में आधुनिक और हाइ रेजोल्यूशन वाले दूरबीन रहेंगे जिससे बच्चों को चंद्रमा और अन्य खगोलीय पिंड का अवलोकन कर सकेंगे और अपना ज्ञानवर्धन करेंगे. यदि यह सफल रहा तो धीरे-धीरे सभी प्रखंडों में इस तरह के एस्ट्रोनॉमी लैब का निर्माण कराया जायेगा.

आधुनिक लाइब्रेरी का भी होगा निर्माण

जिला परिषद ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया जिससे शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल कायम का किया जा सके. इस निर्णय के तहत जिला मुख्यालय समेत हर प्रखंड मुख्यालय में एक-एक अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस लाइब्रेरी का निर्माण कराया जायेगा. इसके लिए भी लगभग स्वीकृति मिल चुकी है.

सभी डाक बंगला का बदला जायेगा लुक

बैठक में ही एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया और बताया गया कि जिले के जितने भी प्रखंड हैं और जहां-जहां जिला परिषद का अपना डाक बंगला है उसे नया लुक दिया जायेगा और उसे ऐसा बनाया जायेगा की विवाह भवन की तरह हो. इसका उपयोग सामाजिक वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए भी उपयोग में लाया जा सके और जिला परिषद को राजस्व प्राप्त हो सके.

जिला परिषद में कर्मियों की कमी होगी दूर

जिला परिषद में कर्मियों की भारी कमी है इसे लेकर निर्णय लिया गया कि मैनपॉवर एजेंसी के माध्यम से विभिन्न प्रकार के कर्मियों को हायर किया जायेगा. अमीन की कमी को भी पूरा किया जायेगा ताकि जिला परिषद की संपत्ति है उसकी माफी और सुरक्षा की जा सके. नाइट गार्ड के भी बहाली होगी. कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य कर्मी भी हायर किए जाएंगे.

क्या बोले अधिकारी

जिला परिषद बोर्ड की सामान्य बैठक हुई है. इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. पार्षदों से लगभग 200 योजनाओं की सूची ली गई है. जल्द इनका क्रियान्वयन होगा. बड़ी बात यह है कि जिला मुख्यालय में एस्ट्रोनॉमी लैब और सभी प्रखंड में आधुनिक लाइब्रेरी बनाने की भी तैयारी चल रही है. कर्मियों की कमी दूर होगी. सभी डाक बंगला का लुक बदलेगा. अन्य कई बड़ी योजनाओं पर आम लोगों के हीतो के लिए जिला परिषद काम कर रहा है.

लक्ष्मण तिवारी, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह उपविकास आयुक्त, सारण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >