Chhapra News : स्नातक सेकेंड सेमेस्टर के प्रायोगिक परीक्षा की तैयारियां शुरू

Chhapra News : स्नातक सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2023-27 (सीबीसीएस) के प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गयी हैं. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने इस संदर्भ में सभी केंद्राधीक्षकों को भी गाइडलाइन जारी कर दिया है.

छपरा. स्नातक सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2023-27 (सीबीसीएस) के प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गयी हैं. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने इस संदर्भ में सभी केंद्राधीक्षकों को भी गाइडलाइन जारी कर दिया है. यह परीक्षा एक से पांच मार्च तक जिले के नौ केंद्रों पर आयोजित की जायेगी. कला व विज्ञान संकाय के अंतर्गत शामिल विषयों की परीक्षा अलग-अलग शेड्यूल पर होगी. जिसकी जानकारी छात्र-छात्राएं कॉलेज से प्राप्त कर सकेंगे. विज्ञान संकाय के अंतर्गत फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी तथा बॉटनी के विषयों की प्रायोगिक परीक्षा निर्धारित है. जबकि कला संकाय के अंतर्गत मनोविज्ञान, भूगोल, होम साइंस तथा संगीत की परीक्षा होगी. संगीत के सभी परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा जयप्रकाश महिला कॉलेज में ली जायेगी. सभी कॉलेजों को परीक्षा का कार्यक्रम भेज दिया गया है. जिन केंद्रों पर प्रायोगिक परीक्षा ली जायेगी. वहां विषयवार अलग-अलग शेड्यूल बनाकर परीक्षा संपन्न करानी है. प्रायोगिक परीक्षा के लिए बाह्य परीक्षकों को भी नियुक्त किया जायेगा. सभी कॉलेजों में विषयवार परीक्षा का कार्यक्रम भी नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित किया गया है. कॉलेजों में विभागवार बनाये गये व्हाट्सएप ग्रुप पर भी परीक्षा के शेड्यूल की जानकारी भेजी जा रही है. विदित हो कि सेकेंड सेमेस्टर के मुख्य विषयों की परीक्षा पूर्व में आयोजित करायी जा चुकी है. प्रायोगिक परीक्षा संपन्न होने के उपरांत मार्च के अंतिम सप्ताह तक परिणाम जारी करने का भी लक्ष्य रखा गया है.

ये हैं प्रायोगिक परीक्षा के केंद्र

प्रायोगिक परीक्षा के लिए सारण के राजेंद्र कॉलेज, जगदम कॉलेज, गंगा सिंह कॉलेज, रामजयपाल कॉलेज, जगलाल चौधरी कॉलेज, जयप्रकाश महिला कॉलेज, एचआर कॉलेज अमनौर, वाइएन कॉलेज, दिघवारा व पीआर कॉलेज, सोनपुर को केंद्र बनाया गया है. उधर कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई ने भी सभी केंद्रों पर प्रयोगशाला की व्यवस्थाओं को अपडेट करने का निर्देश दिया है. कई कॉलेज जिन्हें केंद्र बनाया गया है. वहां प्रयोगशाला में मानकों को अनुरूप व्यवस्था नहीं है. परीक्षा शुरू होने से पूर्व विश्वविद्यालय की एक टीम प्रयोगशालाओं में जाकर निरीक्षण भी करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >