saran news : पीजी फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा की तैयारियों में जुटा विवि

saran news : जेपीयू के मल्टीपरपस परीक्षा भवन व सीवान के राजा सिंह कॉलेज को बनाया गया केंद्र, परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया क्लोज, 28 से शुरू होनी है परीक्षा

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत पीजी सत्र 2023-25 फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया 21 जुलाई को क्लोज कर दी गयी.

विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह परीक्षा 28 जुलाई से शुरू होनी है. जिसका शेड्यूल पूर्व में जारी किया जा चुका है. निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन मोड में भरे गये सभी परीक्षा फार्म का आज से वेरिफिकेशन शुरू किया जायेगा. 25 जुलाई तक परीक्षा का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जायेगा. इस परीक्षा में करीब दो हजार छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि यह परीक्षा 28 जुलाई से सात अगस्त के बीच दो पालियों में आयोजित की जायेगी. फर्स्ट सेमेस्टर के अंतर्गत सीसी वन से लेकर सीसी फोर तथा पांचवे पेपर में एडिशनल सब्जेक्ट की परीक्षा होगी. परीक्षा 28 से 31 जुलाई तक दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच निर्धारित है. इस परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय के सभी पीजी विभागों तथा सारण जिला के अंतर्गत सभी पीजी कॉलेजों में नामांकित छात्र-छात्राओं की परीक्षा विश्वविद्यालय स्थित मल्टीपरपस परीक्षा भवन को केंद्र बनाया गया है. जबकि सीवान तथा गोपालगंज के छात्र-छात्राओं की परीक्षा के लिए राजा सिंह कॉलेज सीवान को परीक्षा का केंद्र बनाया गया है.

दो ग्रुपों में बांटे गये सभी विषय

इस परीक्षा के लिए पीजी के सभी विषयों को दो ग्रुपों में बांटा गया है. ग्रुप ए के अंतर्गत भौतिकी, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, अंग्रेजी तथा हिंदी शामिल है. जबकि ग्रुप बी में गणित, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, राजनीति विज्ञान, दर्शन शास्त्र, उर्दू, संस्कृत तथा कॉमर्स की परीक्षा होगी. निर्धारित शेड्यूल के अनुसार पहली पाली में ग्रुप ए के विषयों की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में ग्रुप बी में शामिल विषयों की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >