Saran News : रसूलपुर में तार व खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित

Saran News : स्थानीय रसूलपुर गांव के पुरानी बाजार स्थित वार्ड नंबर तीन में बिजली के खंभे के टूटने के कारण तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है.

रसूलपुर(एकमा). स्थानीय रसूलपुर गांव के पुरानी बाजार स्थित वार्ड नंबर तीन में बिजली के खंभे के टूटने के कारण तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है. इस घटना से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं और उन्हें अपनी दैनिक गतिविधियों में काफी दिक्कत हो रही है. विगत शुक्रवार की दोपहर से ही बिजली सेवा ठप होने से आमलोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बताया जाता है कि खंभे से खंभे की दूरी अधिक होने के कारण तार के वजन से खंभे टेढ़े हो गये थे जो बंदर के कुदने से टूट गये और तार भी क्षतिग्रस्त हो गये जिसके कारण लगभग 72 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण उपभोक्ता सहित आमलोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है, बिजली ठप होने के कारण लोगों को छोटे-छोटे कार्य करने में भी तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा, उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द तार व खंभे की व्यव्स्था कर अविलंब बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है ताकि लोगों को सुविधा मिल सके, इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई सुजीत कुमार ने कहा है कि मामला संज्ञान में है, अविलंब नये खंभे व तार लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >