सारण के पोखरेड़ा में सहयोग शिविर: 67 आवेदन जमा, 2 का निपटारा; राशन और राजस्व अफसर रहे नदारद

सारण के तरैया प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान एक छत के नीचे करने का प्रयास किया गया. 67 नए आवेदन जमा हुए और 2 पुराने मामलों का निष्पादन हुआ. हालांकि, राशन और राजस्व विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति से नाराजगी दिखी.

Saran News: जिले के तरैया प्रखंड अंतर्गत पोखरेड़ा पंचायत के पिपरा कार्यशाला भवन में मंगलवार को एक दिवसीय विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया रीता यादव ने की. शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की विभिन्न प्रशासनिक व विकास संबंधी समस्याओं का एक ही छत के नीचे त्वरित समाधान करना और सरकारी योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को लाभान्वित करना रहा.

67 नए आवेदन प्राप्त, 2 पुराने मामलों का निष्पादन

सहयोग शिविर में विभिन्न लोक सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कुल 67 नए आवेदन दर्ज किए गए. मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया बीर बहादुर राय ने बताया कि ग्रामीणों ने मुख्य रूप से नए राशन कार्ड बनवाने, बिजली बिल में सुधार और जमीन के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) से संबंधित आवेदन सौंपे. वहीं, पूर्व में प्राप्त आवेदनों में से कागजी जांच पूरी होने के बाद 2 मामलों का मौके पर ही सफल निष्पादन किया गया.

राशन और राजस्व कर्मियों की गैरहाजिरी से नाराजगी

शिविर में सबसे अधिक आवेदन खाद्य आपूर्ति (राशन कार्ड) और अंचल के राजस्व विभाग से जुड़े प्राप्त हुए. इसके बावजूद अंचल कार्यालय से राजस्व एवं आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी व संबंधित कर्मी शिविर से नदारद रहे. संबंधित अधिकारियों की गैरमौजूदगी के कारण दूर-दराज से अपनी फरियाद लेकर पहुंचे ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों में भारी रोष देखने को मिला.

कई विभागों के अधिकारी रहे शिविर में मौजूद

शिविर में विभिन्न प्रशासनिक एवं तकनीकी विभागों की सक्रिय सहभागिता रही. मौके पर जिला खनन पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के अलावा स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) और विद्युत आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी व तकनीकी कर्मी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने-अपने विभाग से जुड़ी शिकायतों को दर्ज कर समाधान की प्रक्रिया शुरू की.

Also Read: सारण में बाढ़ का पानी घटते ही महामारी का खतरा: डीएम ने 8 प्रखंडों में छिड़काव का दिया निर्देश, 31 अफसर-कर्मी सम्मानित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >