Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को बिहार विधानसभा याचिका समिति के सभापति व तरैया विधायक जनक सिंह के नेतृत्व में विभिन्न मंदिरों में आशीर्वाद के दीप जलाकर कार्यक्रम आयोजित किया गया. तरैया बाजार स्थित विशाल श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर में विधायक जनक सिंह ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की. इस दौरान मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं ने भी दीप जलाए.
विभिन्न मंदिरों में जलाए गए दीप
विधायक के नेतृत्व में तरैया के अलावा पचौड़र, इसुआपुर, पानापुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के मंदिरों में भी कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित किए. दीप जलाने के दौरान मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा उठा. कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला.
सेवा और जनकल्याण के संकल्प की बात
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाने की बात कही. विधायक जनक सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर मंदिरों में आशीर्वाद के दीप जलाकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की गयी.
उन्होंने कहा कि दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामना और मंगलकामना व्यक्त करना है.
भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा मंडल सह 20 सूत्री अध्यक्ष मेवालाल सहनी, अनिल सिंह, उज्जवल सिंह, उपेंद्र सिंह, मुकेश कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
