saran news : 21 जुलाई तक भरा जायेगा पीजी फर्स्ट सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म

saran news : पीजी सत्र 2023-25 फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा का फॉर्म भरने की तिथि विस्तारित कर दी गयी है. पहले 15 जुलाई तक फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित थी. लेकिन परीक्षा विभाग द्वारा अब परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 जुलाई कर दी गयी है.

छपरा. पीजी सत्र 2023-25 फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा का फॉर्म भरने की तिथि विस्तारित कर दी गयी है. पहले 15 जुलाई तक फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित थी. लेकिन परीक्षा विभाग द्वारा अब परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 जुलाई कर दी गयी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने इस संदर्भ में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. पीजी कॉलेजों तथा जेपीयू के पीजी विभागों में नामांकित छात्र-छात्राएं ऑनलाइन मोड में फॉर्म भरेंगे. छात्र-छात्राओं को फॉर्म के साथ स्नातक थर्ड इयर परीक्षा का अंक पत्र, प्रवेश पत्र, पंजीयन व अन्य जरूरी कागजातों को संलग्न कर विभाग में वेरीफाइ कराना होगा. जिसके बाद निर्धारित शुल्क के साथ फॉर्म काउंटर पर जमा होगा. सभी पीजी कॉलेजों तथा जेपीयू के पीजी विभागों में भी नोटिसबोर्ड पर सूचना प्रकाशित की गयी है. पीजी के अंतर्गत सैद्धांतिक विषयों के लिए 700 रुपये, वहीं जिन विषयों में प्रैक्टिकल की परीक्षा होती है. उसके लिए 900 रुपये शुल्क निर्धारित है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. परीक्षा 28 जुलाई से निर्धारित है. ऐसे में 21 जुलाई के बाद फॉर्म भरने की तिथि नहीं बढ़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar saran

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >