Saran News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय : 15 जुलाई तक भरा जायेगा पीजी फर्स्ट सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म

Saran News : पीजी सत्र 2023-25 फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि विस्तारित कर दी गयी है.

छपरा. पीजी सत्र 2023-25 फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि विस्तारित कर दी गयी है. पहले आठ जुलाई तक फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित थी. लेकिन परीक्षा विभाग द्वारा अब परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 जुलाई कर दी गयी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने इस संदर्भ में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. पीजी कॉलेजों तथा जेपीयू के पीजी विभागों में नामांकित छात्र-छात्राएं ऑनलाइन मोड में फॉर्म भरेंगे. छात्र-छात्राओं को फॉर्म के साथ स्नातक थर्ड इयर परीक्षा का अंक पत्र, प्रवेश पत्र, पंजीयन व अन्य जरूरी कागजातों को संलग्न कर विभाग में वेरीफाइ कराना होगा. जिसके बाद निर्धारित शुल्क के साथ फॉर्म काउंटर पर जमा होगा. सभी पीजी कॉलेजों तथा जेपीयू के पीजी विभागों में भी नोटिसबोर्ड पर सूचना प्रकाशित की गयी है. पीजी के अंतर्गत सैद्धांतिक विषयों के लिए 700 रुपये, वहीं जिन विषयों में प्रैक्टिकल की परीक्षा होती है. उसके लिए 900 रुपये शुल्क निर्धारित है.

फॉर्म भरने में आ रही थी तकनीकी समस्या

विश्वविद्यालय ने वेबसाइट पर परीक्षा फॉर्म भरने के लिए जो लिंक जारी किया है. उसमें कुछ तकनीकी गड़बड़ी आ गयी थी. फॉर्म भरने का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पहले तीन-चार दिनों तक लिंक काम नहीं कर रहा था. बीच में लिंक पर फॉर्म अप्लाइ होना शुरू हुआ. लेकिन बाद में फिर वह डिस्टर्ब हो गया. हालांकि परीक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तकनीकी समस्या को दूर कर लिया गया है. सभी छात्र-छात्राएं ऑनलाइन मोड में निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म सबमिट कर सकेंगे. वेबसाइट पर भी ऑनलाइन मोड में फॉर्म भरने की जानकारी अपलोड की गयी है. सीबीसीएस पैटर्न पर होगी परीक्षा : परीक्षा च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम ( सीबीसीएस) पाठ्यक्रम के तहत ली जायेंगी. विदित हो कि पीजी सत्र 2018 से ही जेपीयू में नया सिलेबस लागू किया गया है. सीबीसीएस के लागू होने के बाद विषय के अंतर्गत चार कोर कोर्स बनाये गये हैं. जिसके आधार पर ही परीक्षा होगी. कुछ नया वेरियेशन शामिल है. विज्ञान संकाय के छात्रों को चेप्टर में वेरियेशन मिलेगा. वहीं मानविकी संकाय के विषयों में लिटरेचर में वेरियेशन मिलेगा. वहीं सभी सेमेस्टर में एक अनिवार्य विषय एडिशनल की परीक्षा भी होगी. कक्षाओं में चैप्टर वेरिएशन व पैटर्न से जुड़ी जानकारियां दी गयी हैं.

इन विषयों की होगी परीक्षा

जेपीयू में पीजी के अंतर्गत अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, अर्थशास्त्र, इतिहास, गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, भौतिकी, गणित, जुलॉजी व दर्शनशास्त्र की पढ़ाई होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >