saran news. अस्पताल मोड़ से दारोगा राय चौक तक जाम से जूझ रहे लोग

फुटपाथी दुकानदारों के अतिक्रमण व सड़क पर अवैध पार्किंग से लग रहा जाम, बढ़ी समस्या से कई बार आपात स्थिति में आने वाली एंबुलेंस और सिविल सर्जन भी जाम में फंस चुके हैं

छपरा. शहर के अस्पताल गेट से लेकर दारोगा राय चौक तक जाम की समस्या से लोग आये दिन जूझ रहे हैं. मंडल कारा के सामने फुटपाथी दुकानदारों ने दुकानें सजा ली हैं. वहीं, सड़क किनारे निजी एंबुलेंस समेत फल दुकानदारों के कब्जे से भी लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. अस्पताल के मुख्य द्वार क्रम संख्या एक के समीप ठेले लगाकर दुकानदारी करने वालों की संख्या में भी काफी वृद्धि हुई है. इससे समस्या काफी बढ़ गयी है. इस कारण कई बार आपात स्थिति में आने वाली एंबुलेंस और सिविल सर्जन भी जाम में फंस चुके हैं.

डीएम के निर्देश की हो रही अवहेलना

डीएम अमन समीर ने अस्पताल निरीक्षण के क्रम में यह निर्देश दिया गया था कि अस्पताल के गेट व आसपास फुटपाथी दुकानदारों को बिल्कुल ही दुकान नहीं लगाने देना है. लेकिन, उनके आदेश को ताक पर रखते हुए दुकानदार आये दिन दुकान सजाकर जाम की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं. वहीं कई बार सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा के द्वारा भी अस्पताल कैंपस में घूम कर खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है. लेकिन, अस्पताल के गेट व मंडल कारा गेट के समीप दुकानदार लगाने वालों पर कोई खास प्रभाव नहीं दिखा है.

सुबह सात बजे से 12 बजे तक सजती हैं दुकानें

मंडल कारा गेट के सामने सड़कों पर सुबह सात से 12 बजे तक मुलाकात करने आने वाले मुलाकातियों की भीड़ रहती है. दूर-दराज से आने वाले मुलाकातियों से सड़कों पर ही पार्किंग करायी जाती है और अनधिकृत रूप से रुपये की वसूल की जाती है. हालांकि, सुबह से ही नियमित तौर पर भगवान बाजार पुलिस के द्वारा गस्ती शुरू कर दी जाती है. लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से सड़कों पर आये दिन दुकान सज जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >