छपरा. शहर के कई इलाकों के लोग इन दिनों नल जल योजना के तहत घरों में सप्लाइ हो रहे नाले का पानी पीने को मजबूर हैं. लोगों की नाराजगी नल जल योजना के तहत शहर दर्जनों स्थानों पर फूटे पड़े सर्विस और मुख्य पेयजल पाइप को लेकर है. लोगों का कहना है कि नल जल योजना के तहत कनेक्शन तो दे दिया गया लेकिन इसकी रखरखाव की जिम्मेदारी इससे संबंधित विभाग बुडको या नगर निगम नहीं ले रहा है यदि इसकी जिम्मेवारी इन विभागों के अधिकारी लेते तो हर दिन क्षेत्रों का पेट्रोलिंग करते हुए इसकी मरम्मत ई कराते फूटे हुए पाइप से जो पानी निकल रहा है, वह सीधे सड़कों का सत्यानाश कर रहा है. थाना रोड, भागवत विद्यापीठ रोड, गुदरी बाजार, टक्कर मोर, दहियावां, तेलपा आदि इलाकों में स्थिति भयावह हो गयी है. कई जगहों के लोगों ने इसकी शिकायत की लेकिन समय पर मरम्मत नहीं हो पा रही है.
निम्न स्तर के लगाए गये सामान
लोगों ने बताया कि दनादन पेयजल पाइप फूटने के जो मुख्य कारण हैं, उसमें सबसे घटिया क्वालिटी का सर्विस पाइप लगाया जाना है. जानकारों का कहना है कि जो पाइप घरों तक पहुंचाया गया है, वह सी ग्रेड का पाइप है. हल्की सी चोट लगने पर यह कई जगह से टूट जाता है. चुके घरों में कनेक्शन सड़क को पार करते हुए दी जा रही है, ऐसे में वाहनों के भार से यह पाइप बालू की रेत की तरह बिखर जा रहे हैं और नल जल का लाखों लीटर पानी सड़क पर वह जा रहा है. दूसरा कारण यह बताया जा रहा है कि कनेक्शन देते समय मुख्य पाइप से सर्विस पाइप को जोड़ने की प्रक्रिया काफी घटिया है इसे रब्बर वासर के माध्यम से जोड़ा जा रहा है इसमें ना तो सुलेशन लगाया जा रहा है और ना ही धागे का प्रयोग किया जा रहा है इससे कनेक्शन लूज रह रहा है. तीसरा बड़ा कारण मुख्य पाइप का जमीन में महज एक से डेढ़ फीट ही अंदर होना. ऐसे में थोड़ी सी भी लीकेज पुणे पार्क पानी सड़क पर बहने लग रहा है. कुल मिलाकर नल जल योजना का क्रियान्वयन काफी घटिया तरीके से किया गया है. इसकी अगर जांच हो जाए तो कई चौंकाने वाले मामले सामने आयेगे.यहां ध्यान देने की जरूरत
जिन इलाकों में सबसे अधिक लीकेज है उनमें शहर के बरहमपुर ,मासूमगंज, गुदरी टक्कर मोड, दौलतगंज ,काशी बाजार, मोना मिश्र टोली, दहियावां टोला, मिर्चिया टोला, नई बाजार, रोजा ,तेलपा, नेहरू चौक, साधा ढाला टावर गली , भागवत विद्यापीठ रोड, बाजार थाना रोड,आदि के इलाके हैं .विभिन्न इलाकों से जो रिपोर्ट ली गई उनमें फिलहाल दर्जनों जगहों पर लीकेज की समस्या सामने आई है. इन सभी जगह पर जांच के बाद कार्रवाई करनी चाहिये.
क्या कहते हैं अधिकारी
इस तरह की एक भी जगह अगर शिकायत आएगी तो संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई होगी. अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है.सुनील कुमार पांडे,
नगर आयुक्त, छपरा नगर निगमडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
