PM Surya Ghar Yojana: जिला पदाधिकारी सारण के निर्देश पर पानापुर प्रखंड मुख्यालय में पीएम सूर्य घर योजना के तहत विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा. यह कैंप 19 अगस्त से 21 अगस्त तक चलेगा. कैंप के माध्यम से लोगों को योजना की जानकारी देने के साथ ही अधिक से अधिक परिवारों को इसका लाभ दिलाने का प्रयास किया जायेगा.
अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य
इस संबंध में जानकारी देते हुए पानापुर के बीडीओ आनंद पांडेय ने बताया कि प्रखंड के अधिक से अधिक लोगों को पीएम सूर्य घर योजना का लाभ मिल सके, इसी उद्देश्य से कैंप का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को योजना के प्रति जागरूक करें और पात्र परिवारों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें.
उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ बिजली खर्च को कम करने की दिशा में भी यह योजना लोगों के लिए उपयोगी है. कैंप में लोगों को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी.
बैंक और बिजली कंपनी के प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद
बीडीओ ने बताया कि कैंप में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, विद्युत कंपनी के कर्मी और पीएम सूर्य घर योजना से जुड़े वेंडर्स मौजूद रहेंगे. लोगों को योजना के तहत मिलने वाली सरकारी सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया और सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी जायेगी.
कैंप में आने वाले लोगों की योजना से संबंधित जिज्ञासाओं और समस्याओं का समाधान करने का भी प्रयास किया जायेगा.
पंचायत प्रतिनिधियों से लोगों को जागरूक करने की अपील
बीडीओ आनंद पांडेय ने प्रखंड के सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अपने पंचायत क्षेत्र में लोगों को पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी दें. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग कैंप में पहुंचकर योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार इसका लाभ उठाएं.
प्रखंड प्रशासन का उद्देश्य है कि योजना की जानकारी ग्रामीण स्तर तक पहुंचे और अधिक से अधिक परिवार सौर ऊर्जा से जुड़ सकें.
इसे भी पढ़ें: सारण में अजगर को शरीर पर लपेटकर करतब दिखाने का VIDEO वायरल, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई; मझनपूरा के चरण सिंह पर नजर
