सारण: तरैया के पचभिण्डा में मारपीट कर पति-पत्नी को किया घायल, 5 पर प्राथमिकी दर्ज

तरैया के पचभिण्डा गांव में पति-पत्नी के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है. पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Saran News: जिले के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत पचभिण्डा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. मामले को लेकर पीड़ित महिला देवंती देवी (पति कृष्णा कुमार सिंह) ने तरैया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, जेवरात छीनने का आरोप

दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता देवंती देवी ने बताया कि वह अपने घर के काम में व्यस्त थीं, तभी लाठी-डंडों से लैस होकर आए आरोपियों ने उनके पति कृष्णा कुमार सिंह पर अचानक हमला कर दिया.

जब वह अपने पति को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो हमलावरों ने उनके साथ भी बुरी तरह मारपीट की. आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने पीड़िता के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र छीन लिया. इसके साथ ही आरोपी घर के बाहर रखा करीब 1000 वॉट का आहूजा कंपनी का एम्पलीफायर भी उठाकर फरार हो गए.

रेफरल अस्पताल में इलाज, पांच लोगों पर नामजद केस

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए तरैया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ. पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने पचभिण्डा गांव निवासी रामबाबू कुमार, मनोज सिंह, शशि कुमार सिंह, गुड्डू कुमार सिंह और किसुनपुरा गांव निवासी नीरज कुमार को नामजद आरोपी बनाया है.

मजदूरी के विवाद में दोनों पक्षों से क्रास एफआईआर दर्ज

इस घटना से एक दिन पूर्व प्रथम पक्ष के रामबाबू कुमार ने मजदूरी का बकाया पैसा मांगने को लेकर मारपीट का आरोप लगाते हुए कृष्णा कुमार सिंह समेत 7 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी. तरैया थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रास प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

Also Read: सारण: रसड़ा के पूर्व विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर JDU नेताओं ने जताया गहरा शोक, आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >