JPU के छात्रों को 7 से 10 दिन में मिलेगी डिग्री, जानिए क्या है कॉलेज का अर्जेंट मोड और कैसे करें आवेदन

JPU Degree : जयप्रकाश विश्वविद्यालय (JPU) डिग्री और मूल प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया को तेज कर रहा है। सामान्य आवेदनों का निबटारा 30 दिनों में किया जा रहा है, जबकि अर्जेंट मोड में छात्रों को 7 से 10 दिनों के भीतर डिग्री मिल सकती है।

JPU Degree : छपरा स्थित जयप्रकाश विश्वविद्यालय में डिग्री और मूल प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है. विश्वविद्यालय सामान्य आवेदनों का निबटारा अधिकतम 30 दिनों में कर रहा है, जबकि अर्जेंट मोड में आवेदन करने वाले छात्रों को सात से 10 दिनों के भीतर डिग्री उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है. विश्वविद्यालय के अनुसार रोजाना 100 से अधिक डिग्रियां रिलीज की जा रही हैं.

सामान्य आवेदन पर 30 दिन में डिग्री

जयप्रकाश विश्वविद्यालय में डिग्री प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था है. छात्रों द्वारा आवेदन किए जाने के बाद सामान्य स्थिति में अधिकतम 30 दिनों के भीतर डिग्री रिलीज करने का टाइम फ्रेम निर्धारित किया गया है. विश्वविद्यालय के अनुसार अप्रैल और मई के बीच प्राप्त डिग्री आवेदनों का निबटारा कर दिया गया है.

सारण की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

अर्जेंट मोड में 7 से 10 दिन का समय

जिन छात्रों को नौकरी, इंटरव्यू, काउंसेलिंग या किसी अन्य जरूरी काम के लिए जल्द डिग्री की आवश्यकता है, वे अर्जेंट मोड में आवेदन कर सकते हैं. ऐसे आवेदनों का निबटारा सामान्य आवेदन की तुलना में तेजी से किया जा रहा है और सत्यापन पूरा होने के बाद करीब सात से 10 दिनों में डिग्री रिलीज की जा रही है.

अर्जेंट आवेदन के साथ बताना होगा कारण

अर्जेंट मोड में डिग्री लेने के लिए छात्रों को अलग से आवेदन करना होता है. साथ ही उन्हें डिग्री जल्द प्राप्त करने का उचित कारण भी बताना पड़ता है. यदि नौकरी, इंटरव्यू, काउंसेलिंग या किसी अन्य जरूरी प्रक्रिया से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध हैं, तो सत्यापन के दौरान उन्हें प्रस्तुत किया जा सकता है.

सत्यापन के बाद जारी हो रही डिग्री

विश्वविद्यालय स्तर पर अर्जेंट मोड में मिले आवेदनों का सत्यापन किया जा रहा है. जरूरी दस्तावेज और कारण की जांच के बाद डिग्री रिलीज की जा रही है. विश्वविद्यालय का कहना है कि बिना उचित कारण अर्जेंट मोड में आवेदन करने वाले छात्रों से भी सत्यापन के दौरान कारण पूछा जा रहा है.

करीब एक हजार डिग्रियां हो चुकी हैं रिलीज

विश्वविद्यालय के अनुसार अप्रैल-मई के दौरान डिग्री के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर करीब एक हजार डिग्रियां रिलीज की गई हैं. इन डिग्रियों से संबंधित जानकारी रोल नंबर के अनुसार विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है.

10 से 28 जुलाई के बीच जारी हुईं डिग्रियां

विश्वविद्यालय ने बताया कि संबंधित अवधि में करीब एक हजार डिग्रियां 10 से 28 जुलाई के बीच रिलीज की गई हैं. छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपना रोल नंबर डालकर डिग्री का स्टेटस देख सकते हैं. इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत विश्वविद्यालय से प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है.

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

मूल प्रमाण पत्र और माइग्रेशन के लिए विश्वविद्यालय ऑनलाइन आवेदन लेता है. छात्र पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपनी शैक्षणिक जानकारी दर्ज करते हैं. आवेदन के दौरान 500 रुपये शुल्क लिया जाता है. इसके अलावा 200 रुपये अतिरिक्त भुगतान करने पर प्रमाण पत्र डाक के माध्यम से घर भेजने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती थी.

छह महीने से डाक से डिग्री भेजने की व्यवस्था बंद

विश्वविद्यालय के अनुसार पिछले छह महीने से डाक के माध्यम से डिग्री पहुंचाने की व्यवस्था बंद है. फिलहाल छात्रों को विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रक्रिया के अनुसार प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा. ऑनलाइन आवेदन के समय सामान्य डिग्री के लिए अधिकतम 30 दिनों का समय बताया जाता है.

हर दिन 100 से अधिक डिग्रियां तैयार हो रही हैं

कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेई के अनुसार डिग्री सेल को आवेदनों के तेजी से निबटारे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. उनके कार्यालय स्तर से प्रतिदिन 100 से अधिक डिग्रियां रिलीज की जा रही हैं. विश्वविद्यालय का फोकस लंबित आवेदनों का समय पर निबटारा करने पर है.

Also Read : सारण के मकेर बम विस्फोट कांड में फरार तीन आरोपियों के घर चस्पाया इश्तिहार, कुर्की-जब्ती की चेतावनी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >