प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए जंक्शन पर वन वे सिस्टम लागू

छठ महापर्व संपन्न होने के बाद प्रवासियों के लौटने की भीड़ को देखते हुए छपरा जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किये गये हैं.

छपरा. छठ महापर्व संपन्न होने के बाद प्रवासियों के लौटने की भीड़ को देखते हुए छपरा जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किये गये हैं. रेलवे प्रशासन की ओर से स्टेशन परिसर में रूट चार्ट निर्धारित किया गया है और वन-वे सिस्टम लागू कर दिया गया है, ताकि भीड़ के दौरान यात्रियों की आवाजाही नियंत्रित रहे. वही वन-वे सिस्टम के तहत प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए यात्रियों को अब निर्धारित मार्ग से ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है. स्टेशन के मुख्य द्वार पर टिकट जांच के लिए टीटीई सैइद अख्तर, प्रतिमा कुमारी सुधाकर मिश्र, अनय कुमार की तैनाती की गई है, जो बिना टिकट वालों को प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं. इससे स्टेशन परिसर में अनावश्यक भीड़ पर नियंत्रण हो रहा है और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही हैं. हालांकि, इस नयी व्यवस्था से जहां ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को सहूलियत मिल रही है, वहीं दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें स्टेशन परिसर में घूमकर प्लेटफार्म तक पहुंचना पड़ रहा है, जिससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी हो रही है. वहीं, यात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाला एक और पहलू यह है कि पूरब दिशा की ओर स्थित लिफ्ट फिलहाल बंद है. इससे ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी कठिनाई हो रही है. यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से जल्द से जल्द लिफ्ट को चालू करने की मांग की है. रेल प्रशासन का कहना है कि भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से वन-वे सिस्टम लागू किया गया है. स्थिति सामान्य होते ही लिफ्ट को पुनः चालू करने और आवश्यक सुधार कार्य पूरे करने की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >