Chapra News : नारायणपुर में दो बाइकों की आमने-सामने के टक्कर में एक की मौत, दो घायल

Chapra News : अमनौर एसएच 104 पर मंगलवार की देर संध्या नारायणपुर पंचायत के रामपुर महेश प्राथमिक विद्यालय के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

तरैया. तरैया- अमनौर एसएच 104 पर मंगलवार की देर संध्या नारायणपुर पंचायत के रामपुर महेश प्राथमिक विद्यालय के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के हथुआ थाना अंतर्गत यादव पिपरा गांव के 35 वर्षीय जितेंद्र सिंह के रूप में की गयी है. वह पटना में एक निजी क्लिनिक में काम करता था और दवा लेकर बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी यह दुर्घटना घटी. मृतक के बाइक पर सवार इंद्रजीत गिरी भी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जो तरैया थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी हैं. दूसरी बाइक से टकराने के कारण जितेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही तरैया थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रेफरल अस्पताल ले गयी. अस्पताल में चिकित्सकों ने जितेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि इंद्रजीत गिरी का इलाज अमनौर पीएससी में जारी है.

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार वृद्ध की मौत

छपरा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करिंगा गांव के समीप गोवर्धन दास पोखरा के पास हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नैनी तुर्कवलिया गांव निवासी स्वर्गीय प्रभुनाथ सिंह के 57 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र सिंह के रूप में की गयी है. घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र सिंह लकड़ी खरीदने के लिए छपरा आए थे और बाइक से वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान करिंगा गांव के पास अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया. मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह अपने घर के निर्माण कार्य के लिए लकड़ी खरीदने छपरा आए थे और दुर्घटना के समय घर लौट रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >