मतपत्र की गुणवत्ता और प्रूफ रीडिंग का ध्यान रखें अफसर : डीएम

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अमन समीर ने गाइडलाइंस जारी किया है.

छपरा. विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अमन समीर ने गाइडलाइंस जारी किया है. उन्होंने मतपत्रों की छपाई, प्रूफ रीडिंग, सत्यापन, पैकिंग, भंडारण एवं वितरण से संबंधित कार्यों को पारदर्शिता से करने पर बल दिया है. कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में मतपत्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. ऐसे में मतपत्र की गुणवत्ता व प्रूफ रीडिंग पर विशेष ध्यान दें. कहा सभी विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम, प्रतीक चिन्ह तथा पार्टी का नाम सही-सही छपे, यह सुनिश्चित किया जाये. सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये मतपत्रों की छपाई व भंडारण स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरी हो. प्रत्येक चरण की प्रगति रिपोर्ट दैनिक रूप से जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजी जाये. सभी संबंधित कर्मियों को निर्वाचन आचार संहिता व गोपनीयता नियमों की जानकारी देने को कहा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >