जेपीयू में सोशल साइंस संकाय के कार्यालय का हुआ उद्घाटन

जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई ने सोशल साइंस संकाय के डीन ऑफिस का उद्घाटन किया.

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई ने सोशल साइंस संकाय के डीन ऑफिस का उद्घाटन किया. स्थापना काल से ही विश्वविद्यालय छपरा मैं संकाय अध्यक्ष का कोई भी ऑफिस नहीं था. कुलपति पहली बार सभी संकाय को ऑफिस अलॉट कर रहे हैं. इस अवसर पर सोशल साइंस संकाय के अध्यक्ष प्रो डॉ अनिल कुमार सिंह द्वारा लिखित पुस्तक स्वामी विवेकानंद राष्ट्रवादी चिंतन का विमोचन किया गया. यह पुस्तक एडिटोरियल इंडिया दिल्ली के द्वारा प्रकाशित की गयी है. प्रो अनिल की यह 14वीं पुस्तक है. इस अवसर पर चारों संकाय के डीन, सभी विभागों के अध्यक्ष एवं शिक्षक व शोधार्थी उपस्थित थे. प्रो सैयद रजा, प्रो सुधीर कुमार सिंह, प्रो कुमार मोती, प्रो संजय कुमार, डॉ नीरज कुमार, डॉ रत्नेश्वर नाथ तिवारी आदि भी मौजूद रहे. कुलपति ने पुस्तक पर विस्तार से अपनी बात रखी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >