सावन पूर्णिमा पर काली मंदिर में 56 भोग, विधायक ने ग्रहण किया महाप्रसाद

सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर नोखा के काली मंदिर में एक भव्य धार्मिक आयोजन हुआ, जहाँ माँ काली को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया. इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. नोखा विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी भी उपस्थित रहे और उन्होंने मां के दर्शन कर क्षेत्र की समृद्धि की कामना की.

सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप स्थित काली मंदिर धर्मशाला परिसर में शनिवार को भव्य धार्मिक आयोजन हुआ. काली मंदिर पूजा कमेटी की ओर से मां काली का आकर्षक श्रृंगार कर विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद मां के चरणों में 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया.

पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और कतारबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया. सावन पूर्णिमा को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. नोखा प्रखंड के विभिन्न गांवों के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु मां काली के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे. देर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही. आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली.

भंडारे में बिहार विधानसभा आवास समिति के अध्यक्ष सह नोखा विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी भी पहुंचे. उन्होंने मां काली के दरबार में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया. विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता की पहचान हैं. ऐसे आयोजनों से लोगों में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव मजबूत होता है. उन्होंने मां काली से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

आयोजन को सफल बनाने में काली मंदिर पूजा कमेटी के अध्यक्ष मनोज चंदेल, बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष रुपेश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी, कोषाध्यक्ष पिंटू केसरी, अजय कुमार, बोलबम केसरी, विनोद शर्मा, सरोज कुमार, छोटू कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, अजय द्विवेदी, राधेश्याम गुप्ता, राजू कसेरा, सरोज कुमार गुप्ता और बलजीत कुमार सहित कमेटी के सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभायी. कमेटी के सदस्यों ने मंदिर परिसर में व्यवस्था संभालने के साथ श्रद्धालुओं को महाप्रसाद ग्रहण कराने में सहयोग किया.

यह भी पढ़ें :

गया जी समेत 7 जिलों में पत्थर खनन की तैयारी, रोहतास में 478 हेक्टेयर वन भूमि चिह्नित; जानें किन जिलों में शुरू होगी प्रक्रिया

रात में अचानक भरभराकर गिरा घर, 6 घंटे मलबे में दबे रहे किशुन मांझी, सुबह ग्रामीणों ने पहुंचकर जिंदा निकाला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >