एकमा. थाना क्षेत्र के कोहरगढ़ की एक महिला को दहेज के लिए हत्या कर शव को चंवर में अपराधियों ने फेंक दिया. पुलिस ने शव को चंवर से बरामद को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. मृतक की पहचान कोहरगढ़ निवासी चंदन राम की पत्नी नीतू कुमारी के रूप में हुई है. डीएसपी सदर- 2 के नेतृत्व में एकमा पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गयी है. वहीं एफएसएल की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है. इस संबंध में एकमा थाने में दहेज हत्याकांड का एक मामला दर्ज किया गया है. जिसमें तीन व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्रा छह घंटे में एक आरोपित कामेश्वर राम को गिरफ्तार कर अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या
छपरा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाल बाजार गांव के समीप लाठी-डंडे से पीट कर शुक्रवार की रात एक युवक की हत्या कर दी गयी. मृत युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाल बाजार गांव निवासी स्वर्गीय रामकुमार साह का 27 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार साह बताया गया है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है. इस संदर्भ में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है, लेकिन परिजन के तरफ से अब तक कोई भी आवेदन नहीं दिया गया है. जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करें. हालांकि पुलिस बयान दर्ज करने के लिए बार-बार परिजनों को सूचित कर रही है. घटना के संदर्भ में परिवार वालों ने बताया कि पड़ोस के ही कुछ लोगों के द्वारा सोनू को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया गया था. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हुई हो गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
