सारण: तकिया पंचायत के मुखिया को फोन पर जान से मारने की धमकी दी, थाने में दिया आवेदन

Saran News : कॉल करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. आरोप लगाया कि कुछ देर बाद दूसरे नंबर से कॉल करके धमकी दी.

Saran News : सारण जिले के नगरा प्रखंड की तकिया पंचायत के मुखिया सह भाजपा नेता शैलेश कुमार यादव को फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. घटना के बाद उन्होंने खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है.

अलग-अलग दो नंबर से दी धमकी

मुखिया शैलेश कुमार यादव ने अपने आवेदन में बताया कि 27 जून को दोपहर 3:38 बजे मोबाइल नंबर 9717841211 से उन्हें लगातार कई बार फोन किया गया. कॉल करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ देर बाद दूसरे मोबाइल नंबर 995511977 से भी कॉल आया, जिसमें अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई.

पुलिकस कॉल डिटेल खंगाल रही

घटना के बाद मुखिया ने खैरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांच और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. खैरा थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है. पुलिस कॉल डिटेल समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार में मुखिया का चुनाव लड़ने से पहले पढ़ लें ये खबर, 10 साल बाद बदल सकता है आरक्षण रोस्टर, जानिए क्या है नियम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md Ayub

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >