Chapra News : गुप्तेश्वरनाथ मंदिर में आयोजित विवाह में मां पार्वती ने भोलेनाथ को पहनायी वरमाला, गूंजे मंगल गीत

Chapra News : नगर पंचायत के चकनूर स्थित बाबा गुप्तेश्वरनाथ मंदिर परिसर में बुधवार की देर रात शिव पार्वती विवाह संपन्न हुआ और इस विवाह के हजारों शिवभक्त साक्षी बने और हर कोई इस दौरान आस्था के रंग में सराबोर दिखा.

दिघवारा. नगर पंचायत के चकनूर स्थित बाबा गुप्तेश्वरनाथ मंदिर परिसर में बुधवार की देर रात शिव पार्वती विवाह संपन्न हुआ और इस विवाह के हजारों शिवभक्त साक्षी बने और हर कोई इस दौरान आस्था के रंग में सराबोर दिखा. बाबा गुप्तेश्वरनाथ शिव बरात शोभा यात्रा समिति के तत्वावधान में संपन्न इस विवाह को देखने के लिए देर रात तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की खचाखच भीड़ मौजूद थी. इससे पूर्व मंदिर से निकली बरात नगर भ्रमण करते हुए देर शाम मंदिर परिसर वापस लौटा जहां दूल्हा व बरातियों का भव्य स्वागत किया गया. द्वार पूजा के बाद महिलाओं द्वारा गाये गये मांगलिक गीतों के बीच शिव पार्वती का जयमाला संपन्न हुआ. जैसे ही पार्वती का रूप धरी उषा स्वर्णकार ने भोलेनाथ का रूप धरे अपने पति महेश स्वर्णकार के गले में वरमाला डाली वैसे ही कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. इस क्षण का गवाह बनने के लिए शिवभक्तों को काफी उत्साहित देखा गया वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर परिसर जुटी थी. बाद में मांगलिक गीतों के बीच देर रात शिव पार्वती अपने चाहने वालों के बीच परिणय सूत्र में आबद्ध हुए. इस विवाह का साक्षी बनने के लिए दूरदराज से श्रद्धालु पहुंचे थे.आयोजन में सराहनीय सहयोग वाले कलाकारों समेत प्रबुद्ध लोगों को कार्यक्रम के अंत में समिति द्वारा सम्मानित किया. थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि संतोष प्रसाद, डॉ पंकज कुमार सिंह, महेश स्वर्णकार,प्रो कन्हैया सिंह, मनोज उज्जैन, सुरेंद्र स्वर्णकार, ब्रजेश सिंह, संतोष प्रसाद व भज्जू प्रसाद समेत समिति के कई वरीय सदस्यों ने सबों को शॉल, मोमेंटो आदि देकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >