Saran News: जिले के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत फरीदनपुर मठिया बाजार के समीप एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं. दोनों घायलों की पहचान राजवारा गांव निवासी राजेंद्र महतो की पत्नी प्रमिला देवी तथा उनकी विवाहिता पुत्री संध्या देवी के रूप में की गई है.
मुखिया के सहयोग से अस्पताल में कराया गया भर्ती
सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे माधोपुर पंचायत के मुखिया सुशील सिंह ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायल महिलाओं को तुरंत तरैया रेफरल अस्पताल पहुंचाया.
प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर
रेफरल अस्पताल तरैया में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. हालांकि, दोनों की गंभीर स्थिति और अंदरूनी चोटों को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर व गहन इलाज के लिए उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद मुखिया सुशील सिंह ने सरकारी एंबुलेंस की व्यवस्था करवाकर दोनों घायलों को त्वरित रूप से सदर अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है.
