छठ महापर्व के लिए लौट रहे प्रवासी, जंक्शन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

छठ महापर्व को लेकर दूसरे प्रदेशों व राज्य के अलग-अलग जिलों में रहने वाले सारण के लोग ट्रेन व बस के माध्यम से घर पहुंच रहे हैं.

छपरा. छठ महापर्व को लेकर दूसरे प्रदेशों व राज्य के अलग-अलग जिलों में रहने वाले सारण के लोग ट्रेन व बस के माध्यम से घर पहुंच रहे हैं. रविवार को छपरा रेलवे जंक्शन पर काफी चहल-पहल रही. नयी दिल्ली से आने वाली बिहार सम्पर्क क्रांति, स्वतंत्रता सेनानी, क्लोन स्पेशल आदि ट्रेनों से छठ में शामिल होने के लिए प्रवासी उत्साह के साथ जंक्शन पर उतरे. सुबह के समय बिहार सम्पर्क क्रांति से छपरा जंक्शन उतरे एक परिवार ने बताया कि उन्होंने दो माह पहले ही टिकट कराया था. रिविलगंज के सुजीत प्रसाद ने बताया कि टिकट नहीं मिल रहा था. पहले आने की प्लानिंग नहीं थी. लेकिन छठ महापर्व की महिमा व परिजनों से कहने पर वह मुश्किल परिस्थितियों में भी चले आये. वहीं स्वतंत्रता सेनानी व क्लोन स्पेशल ट्रेन से उतरे यात्री जंक्शन से बाहर आकर ऑटो व इ-रिक्शा रिजर्व कर जल्द से जल्द अपने गांव लौटने को उत्साहित दिखे. स्टेशन से जलालपुर, रिविलगंज, नगरा, खैरा, विष्णुपुरा, डोरीगंज, नैनी, उमधा आदि जगहों पर जाने के लिए 500 से 700 के बीच ऑटो व इ रिक्शा की बुकिंग हुई. वहीं दोनों मुख्य एंट्रेंस व सर्कुलेटिंग एरिया में सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं. शहर के प्रायः सभी यात्री पड़ाव गुलजार नजर आ रहे हैं. शहर के सरकारी बस स्टैंड पर सुबह से ही भीड़ दिख रही है. रविवार को सरकारी बस स्टैंड पर पटना से आने वाली प्रायः सभी बसों मव भीड़ रही. गया, पूर्णिया, आरा, समस्तीपुर, नालंदा आदी जगहों पर कार्यरत लोग पटना से बस के माध्यम से छपरा पहुंच रहे हैं. रिक्शा व ऑटो चलाने वाले दिनभर यात्रियों को उनके घर पहुंचाते दिखे. सीवान व गोपालगंज से आने-जाने वाली सरकारी व निजी बसों में भी भीड़ नजर आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >