Saran News : कर्ज के बोझ से तंग आकर अधेड़ ने की आत्महत्या

Saran News : बनियापुर थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव में बुधवार को एक अधेड़ व्यक्ति ने आर्थिक तंगी से तंग आकर आत्महत्या कर ली.

बनियापुर. बनियापुर थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव में बुधवार को एक अधेड़ व्यक्ति ने आर्थिक तंगी से तंग आकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान वासुदेव प्रसाद 55 वर्ष के रूप में हुई है, जो वार्ड संख्या 3 के निवासी थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार वासुदेव प्रसाद ने अपने करकट की दुकान में लगे बांस से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. वह दुकान के जरिए भूंजा-पकौड़ी बेचकर गुजर-बसर करते थे और परिवार में पत्नी के साथ रहते थे. बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से कर्ज के बोझ से काफी परेशान थे. घटना की जानकारी तब हुई जब उनकी पत्नी रोज की तरह खाना लेकर दुकान पर पहुंची. वहां पति को फंदे से लटका देख वह बदहवास हो गयीं और चीख-पुकार करने लगीं. शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और तुरंत बनियापुर थाना पुलिस को सूचित किया गया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है, हालांकि परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार यह घटना कर्ज के दबाव के कारण घटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >