पति की लंबी उम्र की कामना के साथ सुहागिनों ने रखा आज 24 घंटे का निर्जला तीज व्रत

हरितालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ रखा. 24 घंटे के इस निर्जला उपवास में महादेव और महागौरी की विधि-विधान से पूजा की गई.

Hartalika Teej 2026 : पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने आज सोमवार को 24 घंटे का निर्जला उपवास रखकर हरितालिका तीज का अनुष्ठान किया. तीज को लेकर सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश घरों में चहल-पहल रही. नई-नवेली दुल्हनें स्नान-ध्यान के बाद सोलह श्रृंगार करने में जुटी रहीं, जबकि अन्य सुहागिन महिलाएं भी अखंड सौभाग्य की प्राप्ति को लेकर उत्साहित दिखीं.

महादेव और महागौरी की विधि-विधान से हुई पूजा

तीज के अवसर पर व्रतियों ने भगवान महादेव और माता महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. महिलाओं ने पूजा के दौरान पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की. व्रतियों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार पुरोहितों को वस्त्र, श्रृंगार सामग्री, फल और अनाज का दान भी किया.

माता पार्वती ने भी किया था तीज व्रत

शास्त्री बृजभूषण पांडेय ने बताया कि पुरातन काल में भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए माता पार्वती ने भी हरितालिका तीज का व्रत किया था. मान्यता है कि सुहागिन महिलाएं श्रद्धा और भक्ति के साथ तीज व्रत करती हैं तो उनके पति की लंबी उम्र के साथ उनकी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं.

पूजा सामग्री की खरीदारी को लेकर बाजारों में रही भीड़

व्रत को लेकर महिलाओं के परिजन भी पूजा सामग्री की खरीदारी में दोपहर तक व्यस्त रहे. कपड़े, श्रृंगार सामग्री, फल और मिठाई की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही. तीज के कारण इन सामग्रियों की अच्छी बिक्री हुई, जिससे व्यवसायी वर्ग भी उत्साहित दिखा.

उमस भरी गर्मी से व्रतियों को हुई परेशानी

सुबह से उमस भरी गर्मी के कारण निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा. लंबे समय तक बिना अन्न और जल के रहने के कारण व्रतियों को गर्मी और उमस से काफी परेशानी हुई. हालांकि, दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और राहत मिलने से व्रतियों को कुछ सहूलियत हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mantu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >